Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    फरीदकोट में घर में अकेली दिव्यांग महिला की तेजधार हथियार से हत्या; स्कूल से लौटे पति ने खोला दरवाजा तो उड़े होश

    Updated: Mon, 13 Jul 2026 04:46 PM (IST)

    फरीदकोट के मोहल्ला जानियां में दिनदहाड़े 43 वर्षीय दिव्यांग महिला नीतू की हत्या कर दी गई। पति के घर लौटने पर घटना का पता चला। पुलिस ने मामला दर्ज कर ज ...और पढ़ें

    विलाप करते हुए पति।

    विलाप करते हुए पति।

    HighLights

    1. 43 वर्षीय दिव्यांग महिला नीतू की हत्या।

    2. फरीदकोट के मोहल्ला जानियां में वारदात हुई।

    3. तेजधार हथियार से हमला, पति ने देखा।

    जागरण संवाददाता, फरीदकोट। फरीदकोट शहर के भीड़भाड़ वाले मोहल्ला जानियां में सोमवार दोपहर एक 43 वर्षीय दिव्यांग महिला की घर के भीतर हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान नीतू के रूप में हुई है। वह घर पर अकेली थीं। दोपहर में ड्यूटी से लौटे उनके पति को जब दरवाजा नहीं खुला तो पड़ोस की महिला की मदद से घर का दरवाजा खोला गया।

    अंदर का दृश्य देखकर सभी के होश उड़ गए। महिला का शव खून से लथपथ हालत में कमरे में पड़ा था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार नीतू के पति प्रदीप कालड़ा सरकारी शिक्षक हैं। वह प्रतिदिन की तरह सोमवार सुबह अपने काम पर चले गए थे।

    उनके साथ उनकी 17 वर्षीय बेटी और 10 वर्षीय बेटा भी स्कूल गए थे। घर पर केवल नीतू ही मौजूद थीं। दोपहर करीब दो बजे जब प्रदीप कालड़ा ड्यूटी से वापस लौटे तो उन्होंने कई बार घर की घंटी बजाई, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला।

    यह भी पढ़ें- पंजाब के निजी स्कूलों पर सख्ती, पहली बार 50 हजार तो दूसरी बार 1 लाख जुर्माना; तीसरी गलती पर मान्यता रद्द

    faridkot murder file

    मृतक महिला की फाइल फोटो।

    खून से लतपथ पड़ा था शव

    प्रदीप कालड़ा ने बताया कि उनकी पत्नी दिव्यांग होने के बावजूद रोजाना उनके घर लौटने पर दरवाजे तक आ जाती थीं और उनका सामान भी ले लेती थीं। सोमवार को ऐसा नहीं हुआ तो उन्हें कुछ अनहोनी की आशंका हुई। इसके बाद उन्होंने पड़ोस में रहने वाली एक महिला को बुलाया।

    खबरें और भी

    महिला ने किसी तरह दरवाजा खोलकर अंदर देखा तो कमरे में नीतू का शव खून से लथपथ पड़ा था। यह देखकर उसने तुरंत शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। परिजनों के अनुसार मृतका के शरीर पर किसी तेजधार हथियार से वार किए गए थे। घटना के बाद पूरे मोहल्ले में दहशत का माहौल बन गया।

    यह भी पढ़ें- 14 गांवों का राजस्व रिकॉर्ड गायब, करोड़ों की कीरतपुर साहिब-नंगल फोरलेन परियोजना अटकी; भूमि अधिग्रहण पर लगा ब्रेक

    दोपहर 12 से 2 के बीच की घटना

    परिवार का कहना है कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी और न ही घर से किसी सामान के चोरी होने की जानकारी सामने आई है। ऐसे में हत्या की वजह अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सकी है।

    सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। डीएसपी तरलोचन सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार घटना दोपहर 12 बजे से दो बजे के बीच हुई प्रतीत होती है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाली जा रही है ताकि संदिग्ध गतिविधियों का पता लगाया जा सके। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। 

    यह भी पढ़ें- डिलीवरी एजेंट बनकर घूमते थे तस्कर, पार्सल में छिपाकर पहुंचाते थे हथियार; पटियाला पुलिस ने तोड़ा नेटवर्क