Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    फार्मेसी भर्ती परीक्षा में नकल पर बवाल, यूनिवर्सिटी के बाहर अकाली दल का धरना; शिक्षा मंत्री रख चुके पक्ष

    Updated: Mon, 27 Jul 2026 01:17 PM (IST)

    फार्मेसी अधिकारी भर्ती परीक्षा में कथित नकल के विरोध में अकाली दल ने यूनिवर्सिटी के बाहर धरना देकर शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठाई। ...और पढ़ें

    यूनिवर्सिटी के बाहर प्रदर्शन करते हुए अकाली दल के सदस्य व नेता।

    यूनिवर्सिटी के बाहर प्रदर्शन करते हुए अकाली दल के सदस्य व नेता।

    HighLights

    1. फरीदकोट में फार्मेसी भर्ती परीक्षा में नकल पर विरोध प्रदर्शन।

    2. यूथ अकाली दल और छात्र संगठनों ने विश्वविद्यालय के बाहर धरना दिया।

    3. शिक्षा मंत्री ने नकल गिरोह का पर्दाफाश होने का दावा किया।

    जागरण संवाददाता, फरीदकोट। फरीदकोट में बाबा फरीद स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित फार्मेसी अधिकारी भर्ती परीक्षा में कथित नकल के आरोपों को लेकर सोमवार को राजनीतिक और छात्र संगठनों का विरोध तेज हो गया। यूथ अकाली दल और स्टूडेंट ऑर्गनाइजेशन ऑफ इंडिया के बैनर तले बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार के बाहर धरना देकर प्रदर्शन किया।

    प्रदर्शनकारियों ने परीक्षा प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने और शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस के इस्तीफे की मांग की। हालांकि शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस पहले ही अपना पक्ष साफ कर चुके हैं कि ये पेपर लीक का मामला नहीं, बल्कि नकल करवाने वाला संगठन था, जिसे क्रैक किया जा चुका है।

    यह भी पढ़ें- पंजाब में पेपर लीक होने के आरोप पर केजरीवाल का BJP पर पलटवार, बोले- सिर्फ नकल की कोशिश हुई

    पारदर्शिता पर उठाए सवाल

    धरने में शामिल प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि भर्ती परीक्षाओं की पारदर्शिता पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। उनका कहना था कि यदि परीक्षा में नकल जैसी घटनाएं सामने आती हैं तो इससे मेहनत करने वाले हजारों अभ्यर्थियों का भविष्य प्रभावित होता है। उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं को निष्पक्ष भर्ती का भरोसा देने में विफल रही है।

    प्रदर्शन के दौरान यूथ अकाली दल और स्टूडेंट ऑर्गनाइजेशन ऑफ इंडिया के पदाधिकारियों ने कहा कि भर्ती परीक्षा में सामने आए कथित नकल प्रकरण ने पूरी चयन प्रक्रिया की विश्वसनीयता पर प्रश्नचिह्न लगा दिया है। उन्होंने मांग की कि पूरे मामले की स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा यदि किसी अधिकारी या कर्मचारी की भूमिका सामने आती है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- जालंधर में 5वें दिन भी नहीं झुके वकील, भूख हड़ताल जारी; अदालतों में ठप रहा काम

    हरजोत बैंस ने किया था वीडियो संदेश जारी

    शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने एक वीडियो संदेश जारी कर कहा था कि फार्मेसी अधिकारी भर्ती परीक्षा में पेपर लीक नहीं, बल्कि हाईटेक नकल गिरोह का मामला है। उन्होंने कहा कि कार्रवाई उनकी सरकार ने खुद कराई है और भ्रष्टाचार, नकल व पेपर लीक के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई गई है। जरूरत पड़ी तो वह इस्तीफा देने को भी तैयार हैं।

    यह भी पढ़ें- बरनाला लाठीचार्ज का पंजाब में विरोध, जालंधर पूरी तरह बंद; अमृतसर में प्रदर्शनकारियों को देख गिरे दुकानों के शटर