Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    फरीदकोट के गांव चंद बाजा से सीएम मान ने की शुरुआत, 500 ग्रामीण जिम का उद्घाटन

    Updated: Sun, 28 Jun 2026 06:18 PM (IST)

    पंजाब के मुख्यमंत्री ने फरीदकोट के चंद बाजा से 500 ग्रामीण जिमों का उद्घाटन किया। इस पहल का उद्देश्य युवाओं को फिटनेस और खेलों की ओर प्रेरित करना तथा ...और पढ़ें

    500 ग्रामीण जिमों को शुभारंभ करते हुए सीएम भगवंत मान व पंजाब विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां।

    500 ग्रामीण जिमों को शुभारंभ करते हुए सीएम भगवंत मान व पंजाब विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां।

    HighLights

    1. मुख्यमंत्री मान ने 500 ग्रामीण जिमों का उद्घाटन किया।

    2. फरीदकोट के चंद बाजा गांव से हुई राज्य स्तरीय शुरुआत।

    3. युवाओं को नशे से दूर कर खेलों से जोड़ना लक्ष्य।

    जागरण संवादददाता, फरीदकोट। पंजाब में ग्रामीण युवाओं को खेलों और फिटनेस के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने आज एक बड़ा कदम उठाया। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पूरे पंजाब में बनाए गए पांच सौ ग्रामीण जिमों का उद्घाटन किया। इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम की शुरुआत फरीदकोट जिले के गांव चंद बाजा से की गई, जहां विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

    इस मौके पर पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवा और खेल एवं युवा सेवाएं विभाग के विशेष मुख्य सचिव सरबजीत सिंह भी मौजूद रहे। कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों, युवाओं और खिलाड़ियों की उपस्थिति देखने को मिली, जिन्होंने सरकार की इस पहल का स्वागत किया।

    सरकार का कहना है कि इन ग्रामीण जिमों का उद्देश्य युवाओं को नशे की प्रवृत्ति से दूर कर खेलों और स्वास्थ्य की ओर प्रेरित करना है। इन जिमों में आधुनिक फिटनेस उपकरण लगाए गए हैं, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को भी शहरों जैसी सुविधाएं अपने ही गांव में मिल सकेंगी। इससे न केवल शारीरिक फिटनेस बढ़ेगी बल्कि खेल प्रतिभाओं को भी निखरने का मौका मिलेगा।

    यह भी पढ़ें- पंजाब सीएम ने एक जुलाई को बुलाई मंत्रिमंडल की बैठक, कई अहम फैसलों पर लग सकती है मुहर

    युवाओं के लिए अग्रसर पंजाब सरकार

    उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार लगातार युवाओं को रोजगार, शिक्षा और खेलों के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण इलाकों में खेल संस्कृति को मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता है, ताकि पंजाब के युवा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकें।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- विजिलेंस ब्यूरो ने चार साल में की 1111 गिरफ्तारियां, भ्रष्टाचार पर कसा शिकंजा; ट्रैप मामलों में रिकॉर्ड कार्रवाई

    लोक मिलनी में लोगों से किया संवाद

    कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री गांव चंद बाजा में लोक मिलनी के तहत ग्रामीणों से भी संवाद करेंगे। इस दौरान वे लोगों की समस्याएं सुनेंगे और विकास कार्यों को लेकर फीडबैक भी लेंगे। प्रशासन की ओर से भी इस कार्यक्रम को लेकर व्यापक प्रबंध किए गए थे। ग्रामीणों ने इस पहल को सराहनीय बताते हुए कहा कि इससे युवाओं को एक सकारात्मक दिशा मिलेगी और गांवों में खेलों का माहौल मजबूत होगा।

    यह भी पढ़ें- मोगा में जामुन तोड़ने को लेकर शुरू हुए विवाद में चली गोली, युवक घायल; पुलिस ने दो आरोपी किए गिरफ्तार