फरीदकोट में भीषण हादसा, कार की टक्कर से देवरानी-जेठानी की दर्दनाक मौत; घर के लिए पानी लेकर लौट रही थीं
फरीदकोट के सादिक रोड पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक्टिवा सवार दो महिलाओं की मौत हो गई। दोनों पानी भरकर घर लौट रही थीं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच श ...और पढ़ें

क्षतिग्रस्त कार व एक्टिवा।
HighLights
फरीदकोट में भीषण सड़क हादसे में दो महिलाओं की मौत।
तेज रफ्तार कार ने एक्टिवा सवार देवरानी-जेठानी को कुचला।
पुलिस जांच में जुटी, यातायात नियमों पर सख्ती की मांग।
जागरण संवाददाता, फरीदकोट। फरीदकोट में शुक्रवार को सादिक रोड पर हुए एक भीषण सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां पलभर में छीन लीं। तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक्टिवा पर सवार दो महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों महिलाओं को गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उनकी सांसें थम गईं। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है और मृतकों के परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों महिलाएं पानी भरकर अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान पीछे से तेज गति से आ रही एक कार ने उनकी एक्टिवा को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर की रफ्तार इतनी अधिक थी कि दोनों महिलाएं सड़क पर गिर गईं और कार उन्हें काफी दूरी तक घसीटते हुए ले गई। हादसा होते ही आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत राहत कार्य शुरू किया।
यह भी पढ़ें- पंजाब में तीन दिन थमेंगे रोडवेज के पहिए! 7 हजार कर्मचारी हड़ताल पर, 2200 बसों नहीं उतरेंगी सड़कों पर
एक ही परेवार की दोनों महिलाएं
मृतक महिलाओं की पहचान शहीद बलविंदर सिंह नगर निवासी संजना और पूजा के रूप में हुई है। दोनों आपस में देवरानी-जेठानी थीं। एक साथ दोनों की मौत की खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने दुर्घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अधिकारियों का कहना है कि हादसे के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- NEET पेपर लीक पर जालंधर में सत्याग्रह, 12 घंटे भूख हड़ताल पर बैठे युवा नेता; शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
हादसे के कारणों को जानने में जुटी पुलिस
पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि हादसे के समय कार की रफ्तार कितनी थी और चालक की किसी प्रकार की लापरवाही इस दुर्घटना का कारण बनी या नहीं। आसपास लगे निगरानी कैमरों की रिकॉर्डिंग भी खंगाली जा रही है, ताकि दुर्घटना की पूरी तस्वीर सामने आ सके।
यह हादसा एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के खतरों की याद दिलाता है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मार्ग पर यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराया जाए और तेज रफ्तार वाहनों पर प्रभावी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की दर्दनाक घटनाओं को रोका जा सके।