Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    फतेहगढ़ साहिब में केंद्रीय एजेंसियों पर बरसे सीएम मान, बोले- डराने की कोशिश हो रही, लेकिन हम झुकेंगे नहीं

    By Navneet ChibbarEdited By: Anuj Sharma
    Updated: Sat, 09 May 2026 05:17 PM (IST)

    फतेहगढ़ साहिब में शुक्राना यात्रा के समापन पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि बेअदबी कानून हर हाल में लागू रहेगा। उन्होंने भाजपा पर पंजाब में नफरत फैल ...और पढ़ें

    HighLights

    1. बेअदबी कानून हर हाल में लागू रहेगा।

    2. भाजपा पंजाब में नफरत फैलाने का प्रयास कर रही है।

    3. केंद्रीय एजेंसियां डराने की कोशिश कर रही हैं।

    नवनीत छिब्बर, फतेहगढ़ साहिब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शनिवार को फतेहगढ़ साहिब में अपनी शुक्राना यात्रा के समापन अवसर पर भाजपा, केंद्र सरकार और बेअदबी कानून के मुद्दे पर तीखे बयान दिए। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि बेअदबी कानून हर हाल में लागू रहेगा और इसे लेकर फैलाई जा रही अफवाहों पर लोगों को विश्वास नहीं करना चाहिए।

    चार दिन पहले आनंदपुर साहिब से शुरू हुई शुक्राना यात्रा का समापन फतेहगढ़ साहिब में हुआ। इस दौरान मुख्यमंत्री ने गुरुद्वारा फतेहगढ़ साहिब में माथा टेका और लोगों को संबोधित किया। उन्होंने पंजाब की जनता का आभार जताते हुए कहा कि सरकार धार्मिक भावनाओं के सम्मान और राज्य की शांति बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

    मुख्यमंत्री ने बेअदबी कानून को लेकर उठ रही आपत्तियों पर कहा कि यह कानून संत समाज, सिख बुद्धिजीवियों और कानूनी विशेषज्ञों से सलाह लेने के बाद तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग यह झूठ फैला रहे हैं कि कानून में बदलाव किया जाएगा, जबकि सरकार का रुख पूरी तरह स्पष्ट है। मुख्यमंत्री ने कहा, “यह कानून लागू रहेगा और किसी भी हालत में वापस नहीं लिया जाएगा।”

    यह भी पढ़ें- पंजाब में ED की कार्रवाई पर भड़के संजय सिंह, बोले- सरकार को बदनाम करने की साजिश कर रहे पीएम मोदी

    mann relly

    सीएम मान को सुनने के लिए उमड़ी भीड़।

    अकाल तख्त साहिब की आपत्तियों को खारिज किया

    उन्होंने शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और अकाल तख्त साहिब की ओर से उठाई गई आपत्तियों को भी खारिज करते हुए कहा कि जनता को भ्रमित करने की कोशिश की जा रही है। मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें।

    खबरें और भी

    भाजपा पर हमला बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा पंजाब से नफरत करती है और राज्य में डर तथा तनाव का माहौल पैदा करना चाहती है। उन्होंने कहा, “पंजाब की धरती बहुत उपजाऊ है। यहां हर बीज उगता है, लेकिन नफरत का बीज कभी नहीं उगता।” मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि भाजपा देश में नफरत फैलाकर राजनीतिक लाभ लेना चाहती है, लेकिन पंजाब के लोग इसे सफल नहीं होने देंगे।

    यह भी पढ़ें- कल मुक्तसर पहुंचेंगे मुख्यमंत्री भगवंत मान, गांव साहिब चंद में लगाएंगे चौपाल और सुनेंगे लोगों की समस्याएं

    केंद्रीय एजेंसियां डाराने की कोशिश में जुटीं

    मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा का विजय रथ पंजाब में रोका जाएगा और राज्य के हितों के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने केंद्र सरकार की एजेंसियों के इस्तेमाल को लेकर भी सवाल उठाए।

    कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा की गिरफ्तारी का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र की एजेंसियों के जरिए डराने और दबाव बनाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल को भी झूठे मामलों में गिरफ्तार किया गया था। इसके साथ ही उन्होंने अशोक मित्तल के यहां हुई ईडी कार्रवाई का उल्लेख करते हुए भाजपा पर राजनीतिक दबाव बनाने का आरोप लगाया।

    यह भी पढ़ें- श्री हरिमंदिर साहिब जाने वाली चार प्रमुख सड़कों का बदलेगा स्वरूप, अगले सप्ताह शुरू होगा निर्माण कार्य