Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    फतेहगढ़ में चुनाव से पहले शराब बांटने की तैयारी? भाजपा उम्मीदवार रिश्तेदार समेत पकड़ा, कार से मिली 2 पेटी शराब

    Updated: Tue, 26 May 2026 08:04 AM (IST)

    फतेहगढ़ साहिब के खमाणों नगर पंचायत चुनाव से पहले पुलिस ने भाजपा उम्मीदवार हर्ष कुमार और उनके रिश्तेदार को कार समेत गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे स ...और पढ़ें

    पुलिस के साथ पकड़ा गया भाजपा उम्मीदवार व रिश्तेदार।

    पुलिस के साथ पकड़ा गया भाजपा उम्मीदवार व रिश्तेदार।

    HighLights

    1. भाजपा उम्मीदवार हर्ष कुमार शराब के साथ गिरफ्तार।

    2. खमाणों में नगर पंचायत चुनाव से पहले हुई कार्रवाई।

    3. पुलिस ने कार से दो पेटी अवैध शराब बरामद की।

    जागरण संवाददाता, फतेहगढ़ साहिब। फतेहगढ़ साहिब जिले के खमाणों में नगर पंचायत चुनाव से पहले चुनाव आचार संहिता उल्लंघन का बड़ा मामला सामने आया है। खमाणों पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी के एक उम्मीदवार और उसके रिश्तेदार को कार में अवैध शराब ले जाते हुए गिरफ्तार किया है।

    पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो पेटी शराब बरामद कर कार को भी जब्त कर लिया है। घटना के बाद इलाके में राजनीतिक माहौल गरमा गया है। जानकारी के अनुसार नगर पंचायत चुनाव को लेकर खमाणों क्षेत्र में पुलिस लगातार गश्त और जांच अभियान चला रही थी।

    थाना खमाणों के प्रभारी सुरेश कुमार शर्मा ने बताया कि चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में सहायक उपनिरीक्षक लखबीर सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम इलाके में चेकिंग कर रही थी।

    यह भी पढ़ें- Live. निकाय चुनाव 2026: वोटिंग हुई शुरू, 7555 उम्मीदवार मैदान में; हर गतिविधि पर कैमरे की रहेगी नजर

    सूचना के बाद पुलिस ने लिया एक्शन

    गश्त के दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि वार्ड नंबर 6 से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार हर्ष कुमार अपने रिश्तेदार संजू सिंह के साथ कार में भारी मात्रा में शराब लेकर जा रहे हैं। सूचना में यह भी आशंका जताई गई कि चुनाव के दौरान मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए शराब बांटी जा सकती है।

    खबरें और भी

    सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इलाके में रणनीतिक नाकाबंदी कर दी। कुछ ही देर बाद संदिग्ध कार वहां पहुंची, जिसे पुलिस टीम ने चारों तरफ से घेरकर रोक लिया। तलाशी लेने पर कार के अंदर से दो पेटी अवैध शराब बरामद हुई।

    यह भी पढ़ें- निगम चुनाव से पहले अबोहर में तनाव, अकाली नेता की कार तोड़ी; समर्थकों ने थाने में किया हंगामा

    पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की

    पुलिस ने मौके पर ही भाजपा उम्मीदवार हर्ष कुमार और उनके रिश्तेदार संजू सिंह को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि शराब कहां से लाई गई थी और इसे किस उद्देश्य से इस्तेमाल किया जाना था।

    नगर पंचायत चुनाव के दौरान हुई इस कार्रवाई के बाद इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है। राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता भी मामले को लेकर आमने-सामने दिखाई दे रहे हैं। चुनाव आयोग की ओर से पहले ही साफ निर्देश जारी किए गए हैं कि चुनाव के दौरान शराब, पैसे या अन्य किसी प्रलोभन के जरिए मतदाताओं को प्रभावित करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    यह भी पढ़ें- Punjab Weather: 2 दिन भीषण गर्मी का अलर्ट, 45 डिग्री के करीब पहुंचा अधिकतम तापमान; जानें कब मिलेगी राहत