Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    10 लाख की मांग, 12.5 लाख के लेनदेन का दावा; फतेहगढ़ साहिब पुलिस ने शुरू की जांच

    Updated: Sun, 26 Jul 2026 05:02 PM (IST)

    वित्तीय विवाद और वायरल वीडियो के बीच पुलिस ने निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया। दोनों पक्षों से साक्ष्य देने और शांति बनाए रखने की अपील। ...और पढ़ें

    डीएसपी राजेश मल्होत्रा।

    डीएसपी राजेश मल्होत्रा।

    HighLights

    1. पुलिस ओपी सोनी-परवाना वित्तीय विवाद की जांच कर रही है।

    2. रंगदारी और पैसों के लेनदेन के आरोप सामने आए हैं।

    3. वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया।

    जागरण संवाददाता, फतेहगढ़ साहिब। फतेहगढ़ साहिब में ओपी सोनी और बरजिंदर सिंह परवाना के बीच चल रहे वित्तीय विवाद तथा सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर पुलिस ने पहली बार आधिकारिक तौर पर अपना पक्ष रखा है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर कानून के अनुसार कार्रवाई होगी।

    साथ ही दोनों पक्षों से अपील की गई है कि यदि उनके पास कोई अतिरिक्त साक्ष्य या शिकायत है तो उसे आधिकारिक रूप से पुलिस के समक्ष प्रस्तुत करें। डीएसपी राजेश मल्होत्रा ने बताया कि 15 जुलाई 2026 को ओपी सोनी ने पुलिस को शिकायत दी थी।

    शिकायत में आरोप लगाया गया था कि उनसे फोन के माध्यम से 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी जा रही है। इस शिकायत में बरजिंदर सिंह परवाना का नाम लिया गया था। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने नियमानुसार जांच शुरू कर दी।

    यह भी पढ़ें- धमाके की साजिश नाकाम, जालंधर में 1.3 किलो विस्फोटक समेत BKI आतंकी गिरफ्तार; विदेशी हैंडलरों से जुड़े तार

    पुलिस ने दोनों पक्षों को बुला की जांच

    प्राथमिक जांच के दौरान पुलिस ने बरजिंदर सिंह परवाना और गांव बक्षीवाला निवासी जगदीप सिंह को पूछताछ के लिए बुलाया। पूछताछ में जगदीप सिंह ने दावा किया कि एक ढाबे का नक्शा पास करवाने के नाम पर ओपी सोनी ने उससे करीब 12.5 लाख रुपये लिए थे।

    खबरें और भी

    उसने पुलिस को बताया कि यह राशि वापस नहीं की गई, जिसके कारण दोनों पक्षों के बीच विवाद पैदा हुआ। पुलिस के अनुसार इसी लेनदेन को लेकर बातचीत के जरिए विवाद सुलझाने के लिए दोनों पक्षों की बैठक भी प्रस्तावित थी, लेकिन किसी कारणवश वह बैठक नहीं हो सकी।

    यह भी पढ़ें- बठिंडा में दो शव मिलने से हड़कंप, सरहिंद नहर में मिले युवक की हुई पहचान, एक की जांच जारी

    वायरल वीडियो के बाद बढ़ी हलचल

    इसी बीच सोशल मीडिया पर बरजिंदर सिंह परवाना द्वारा साझा किया गया एक वीडियो तेजी से वायरल हो गया। वीडियो में 29 जुलाई 2026 को फतेहगढ़ साहिब में बड़ी संख्या में लोगों को एकत्र होने की बात कही गई है। इसके साथ ही वीडियो में ओपी सोनी के खिलाफ कई गंभीर आरोप भी लगाए गए हैं।

    वीडियो के वायरल होने के बाद मामले ने और अधिक तूल पकड़ लिया, जिसके चलते पुलिस ने सार्वजनिक रूप से अपना पक्ष स्पष्ट करना जरूरी समझा।

    पुलिस की अपील- कानून हाथ में न लें

    डीएसपी राजेश मल्होत्रा ने कहा कि यह मामला संवेदनशील है और पुलिस किसी भी प्रकार के दबाव में आए बिना पूरी निष्पक्षता से जांच कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जांच केवल तथ्यों, दस्तावेजों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे बढ़ेगी।

    उन्होंने दोनों पक्षों से अपील की कि यदि किसी के पास कोई अतिरिक्त शिकायत, दस्तावेज या अन्य साक्ष्य हैं तो वे उन्हें पुलिस को लिखित रूप में सौंपें। पुलिस प्रत्येक तथ्य की जांच कर कानून के अनुसार उचित कार्रवाई करेगी।

    यह भी पढ़ें- पंजाब फार्मेसी परीक्षा विवाद पर हरजोत बैंस ने तोड़ी चुप्पी, कहा- पेपर लीक नहीं नकल थी, जरूरत पड़ी तो पद छोड़ दूंगा