फोन पर बेटी ने सुनाई थी पीड़ा, कुछ समय बाद मिली मौत की खबर, फिरोजपुर पुलिस ने पति किया गिरफ्तार
फतेहगढ़ साहिब में विवाहिता की मौत के मामले में पुलिस ने शिकायत पर पति को गिरफ्तार किया है। परिजनों ने प्रताड़ना और मारपीट के आरोप लगाए हैं। ...और पढ़ें

मृतक की फाइल फोटो।
HighLights
मंडी गोबिंदगढ़ में विवाहिता की मौत, पति गिरफ्तार।
पिता ने पति पर प्रताड़ना और मारपीट के आरोप लगाए।
पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है, कार्रवाई जारी।
जागरण संवाददाता, फतेहगढ़ साहिब। फतेहगढ़ साहिब जिले के मंडी गोबिंदगढ़ के नसराली क्षेत्र में एक विवाहिता की मौत के मामले में पुलिस ने उसके पति को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका के पिता की शिकायत पर दर्ज मामले में पति पर प्रताड़ना और मारपीट के आरोप लगाए गए हैं। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान ज्ञान सिंह के रूप में हुई है। मृतका के पिता प्रीतम सिंह, जो पटियाला जिले के गांव खासियां के रहने वाले हैं, ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उनकी 29 वर्षीय बेटी सुखविंदर कौर का विवाह करीब तीन वर्ष पहले नसराली निवासी ज्ञान सिंह के साथ हुआ था।
शिकायत में प्रीतम सिंह ने आरोप लगाया कि विवाह के बाद से ही उनकी बेटी को घरेलू परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। उनके अनुसार, ज्ञान सिंह शराब पीने का आदी था और अक्सर सुखविंदर कौर के साथ मारपीट करता था। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी घर की आवश्यक जरूरतों का भी ध्यान नहीं रखता था और परिवार के लिए जरूरी राशन तथा अन्य सामान उपलब्ध नहीं कराता था।
यह भी पढ़ें- दोस्ती के नाम पर बुना जाल, निजी वीडियो बनाकर महिला से शुरू किया वसूली का खेल; फिरोजपुर पुलिस ने दबोचा आरोपी
परिवार का आरोप बीमार बेटी का नहीं करवाया इलाज
पिता ने पुलिस को बताया कि घटना से करीब दो दिन पहले उनकी बेटी ने फोन कर अपनी परेशानी साझा की थी। उसने बताया था कि वह पिछले दो-तीन दिनों से बीमार है, लेकिन उसका पति उसे इलाज के लिए दवा तक नहीं दिलवा रहा। परिजनों के अनुसार, बातचीत के कुछ समय बाद ज्ञान सिंह ने सुखविंदर कौर की बहन को फोन कर उसकी मौत की सूचना दी।
खबरें और भी
परिजनों का कहना है कि जब वे मौके पर पहुंचे तो सुखविंदर कौर का शव बिस्तर पर पड़ा हुआ था और चुनरी का एक सिरा पंखे से लटका हुआ मिला। इसके बाद उन्होंने आरोप लगाया कि लगातार कथित प्रताड़ना और घरेलू तनाव के कारण उनकी बेटी ने यह कदम उठाया।
यह भी पढ़ें- दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज से गरमाई सियासत, राजा वड़िंग ने पूछा- शिक्षा मंत्री का इस्तीफा आखिर कब होगा तय
शिकायत के बाद पति को किया अरेस्ट
मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की। मृतका के पिता के बयान के आधार पर मामला दर्ज किया गया।
थाना मंडी गोबिंदगढ़ के सहायक थानेदार गुरचरण सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी पति ज्ञान सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि मामले में उपलब्ध साक्ष्यों, परिजनों के बयानों और अन्य तथ्यों की विस्तार से जांच की जा रही है। यदि जांच के दौरान अन्य महत्वपूर्ण तथ्य सामने आते हैं तो उनके आधार पर भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।