Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कल चुने जाएंगे फाजिल्का के प्रधान और अबोहर के मेयर, तीन सरकारी केंद्र रहेंगे बंद; सुरक्षा के किए पक्के इंतजाम

    Updated: Mon, 20 Jul 2026 05:18 PM (IST)

    फाजिल्का नगर परिषद के प्रधान और अबोहर नगर निगम के मेयर का चुनाव मंगलवार को होगा। चुनाव के चलते दो सेवा केंद्र और एक फर्द केंद्र बंद रहेंगे। पुलिस और प ...और पढ़ें

    चुनाव से पहले सुरक्षा का जायजा लेते हुए पुलिस अधिकारी।

    चुनाव से पहले सुरक्षा का जायजा लेते हुए पुलिस अधिकारी।

    HighLights

    1. फाजिल्का प्रधान और अबोहर मेयर का चुनाव मंगलवार को।

    2. हाईकोर्ट के आदेश पर निष्पक्ष चुनाव के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त।

    3. चुनाव के कारण फाजिल्का के तीन सेवा केंद्र बंद रहेंगे।

    जागरण संवाददाता, फाजिल्का। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश के बाद मंगलवार को फाजिल्का नगर परिषद के प्रधान और अबोहर नगर निगम के मेयर का चुनाव कराया जाएगा। चुनाव को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। चुनाव वाले दिन फाजिल्का शहर के दो सेवा केंद्र और एक फर्द केंद्र पूरे दिन बंद रहेंगे। इन केंद्रों के कर्मचारियों की ड्यूटी चुनाव में लगाई गई है।

    डिप्टी कमिश्नर अमरप्रीत कौर संधू ने बताया कि फाजिल्का नगर परिषद के प्रधान का चुनाव मंगलवार दोपहर 2 बजकर 15 मिनट पर नगर परिषद कार्यालय में होगा। इसके बाद दोपहर 3 बजे जिला प्रशासनिक परिसर में स्थित उपायुक्त कार्यालय में अबोहर नगर निगम के मेयर का चुनाव कराया जाएगा।

    उन्होंने बताया कि दोनों चुनाव पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट की ओर से नियुक्त पर्यवेक्षक वरिष्ठ अधिवक्ता संदीप गोयल की मौजूदगी में कराए जाएंगे, ताकि पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी रहे।

    यह भी पढ़ें- पंजाब फार्मेसी भर्ती परीक्षा में हाईटेक नकल, चार और आरोपित रडार पर; विशेष पेन से प्रश्नपत्र हुआ स्कैन

    सेवा केंद्र रहेंगे बंद

    चुनाव को देखते हुए उपमंडल कार्यालय के पास वाला सेवा केंद्र, नगर परिषद परिसर का सेवा केंद्र और एक फर्द केंद्र मंगलवार को बंद रहेगा। इसलिए जिन लोगों को इन केंद्रों में कोई जरूरी काम है, उन्हें दूसरे दिन आना होगा।

    गौरतलब है कि कुछ दिन पहले हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान राज्य सरकार ने एक सप्ताह के भीतर दोनों चुनाव कराने का भरोसा दिया था। उसी के तहत अब चुनाव कराए जा रहे हैं।

    सीसीटीवी कैमरों से रखी जाएगी नजर

    दूसरी तरफ पुलिस ने भी सुरक्षा को लेकर पूरी तैयारी कर ली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गगन अजीत सिंह ने पुलिस अधिकारियों के साथ नगर परिषद कार्यालय और उपायुक्त कार्यालय का दौरा कर सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। उन्होंने वहां लगाए गए सीसीटीवी कैमरों, बैरिकेडिंग और पुलिस तैनाती की समीक्षा भी की।

    खबरें और भी

    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि दोनों जगहों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। चुनाव के दौरान आने-जाने वालों पर नजर रखी जाएगी और किसी भी तरह की गड़बड़ी नहीं होने दी जाएगी।

    यह भी पढ़ें- संगरूर में 2 हजार रुपये व मोबाइल के लिए दोस्त ने छीनी 19 वर्षीय युवक की जिंदगी, 15 दिन बाद मिला सड़ी-गली लाश

    पुलिस- प्रशासन ने इंतजाम किए पूरे

    उन्होंने सभी राजनीतिक दलों, पार्षदों और उनके समर्थकों से अपील की कि वे चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने में सहयोग करें। अगर कोई व्यक्ति माहौल खराब करने या कानून हाथ में लेने की कोशिश करेगा तो उसके खिलाफ तुरंत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    प्रशासन का कहना है कि चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और बिना किसी रुकावट के पूरा कराने के लिए सभी इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं। अब मंगलवार को होने वाले इन दोनों चुनावों के नतीजों पर सभी की नजर रहेगी।

    यह भी पढ़ें- विदेश में छिपा चार हत्याओं का आरोपित गैंग्स्टर जोबन आखिर चढ़ा पंजाब पुलिस के हत्थे; तीन महीने बाद मिली सफलता