नाड़ जलाने वालों पर प्रशासन सख्त, महिला सहित 19 लोगों पर दर्ज हुए मामले; सैटेलाइट निगरानी से हुई पहचान
फाजिल्का जिले में गेहूं के नाड़ को आग लगाने के मामलों में पुलिस ने 19 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किए हैं। प्रशासन ने सैटेलाइट निगरानी और मौके की जांच के आ ...और पढ़ें

19 व्यक्तियों के खिलाफ हुई कार्रवाई।
HighLights
फाजिल्का में 19 लोगों पर पराली जलाने के मामले दर्ज।
सैटेलाइट निगरानी से हुई खेतों में आग लगाने वालों की पहचान।
प्रशासन ने पर्यावरण अनुकूल तरीकों अपनाने की किसानों से अपील की।
जागरण टीम, फाजिल्का/जलालाबाद/अबोहर। पंजाब के फाजिल्का जिले में गेहूं के नाड़ को आग लगाने की घटनाओं पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए कई लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की है। पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए कुल 19 व्यक्तियों के खिलाफ पर्चे दर्ज किए हैं।
प्रशासन का कहना है कि खेतों में आग लगाने से पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंचता है और यह डिप्टी कमिश्नर द्वारा जारी आदेशों का सीधा उल्लंघन है।जानकारी के अनुसार थाना अमीरखास, थाना सिटी तथा वैरोके पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 15 लोगों के खिलाफ मामले दर्ज किए हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कई मामलों में सैटेलाइट लोकेशन और मौके पर जांच के आधार पर खेतों में आग लगाए जाने की पुष्टि हुई।
यह भी पढ़ें- पंजाब के नवांशहर में झूठे केस और जान से मारने की धमकियों से परेशान हलवाई ने जहरीली वस्तु निगलकर दी जान, तीन नामजद
प्रशासनिक आदेशों की अनदेखी
जांच अधिकारी सहायक थानेदार महिंदर सिंह के मुताबिक गांव चक्क सैदो के में बोहड़ सिंह तथा शमिंदर सिंह द्वारा खेत में नाड़ को आग लगाई गई थी। वहीं सहायक थानेदार मुख्तियार सिंह ने बताया कि गांव शेर मोहम्मद में जोगिंदर सिंह द्वारा खेत में आग लगाकर प्रशासनिक आदेशों की अवहेलना की गई।
इसी तरह गांव घांगा कलां में जतिंदर सिंह और महिंदर सिंह के खेतों में आग लगने की सूचना मिली, जबकि गांव घांगा खुर्द में मान सिंह के खेत में भी आग लगी पाई गई।
सहायक थानेदार मनदीप सिंह ने बताया कि गांव बूर वाला में सैटेलाइट लोकेशन के माध्यम से निशान सिंह के खेत में आग लगाए जाने की पुष्टि हुई। वहीं गांव चक्क काठगढ़ में सुरजीत सिंह और मोहन सिंह के खेतों में भी पराली जलाने का मामला सामने आया।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- ब्लिंकर लाइटें देख ASI ने मोहाली में रोकी AAP विधायक की कार, कटा चलान; लाइव हो कर डिंपी को रखना पड़ा पक्ष
एक महिला के खिलाफ भी हुआ एक्शन
इसके अलावा गांव दुल्ले के आबाद में मोहरी राम, गांव चक्क अराइयां वाला में सुरजन सिंह, गुरदीप सिंह तथा दर्शना रानी के खिलाफ भी खेतों में आग लगाने के आरोप में कार्रवाई की गई। गांव चक्क मौजदीन वाला में पलविंदर सिंह पर भी पराली जलाने का मामला दर्ज किया गया है। दूसरी ओर थाना सदर फाजिल्का पुलिस ने बताया कि गांव वल्ले शाह हिठाड़ निवासी बशीशर सिंह ने अपने खेत में गेहूं के नाड़ को आग लगाई थी।
उधर अबोहर के थाना सदर पुलिस ने भी पराली जलाने के मामले में एक महिला के खिलाफ कार्रवाई की है। सहायक थानेदार कुलदीप सिंह ने बताया कि गांव रायपुरा में खेतों में आग लगाने की घटना सामने आने के बाद चावला देवी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे फसल अवशेषों को आग लगाने की बजाय वैकल्पिक और पर्यावरण अनुकूल तरीकों का इस्तेमाल करें। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि पराली जलाने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।