Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ब्लिंकर लाइटें देख ASI ने मोहाली में रोकी AAP विधायक की कार, कटा चलान; लाइव हो कर डिंपी को रखना पड़ा पक्ष

    Updated: Sun, 10 May 2026 02:48 PM (IST)

    मोहाली में पुलिस नाके पर आप विधायक हरदीप सिंह डिंपी ढिल्लों की गाड़ी रोकने के बाद विवाद हो गया। विधायक की शिकायत पर एएसआई लखबीर सिंह को निलंबित कर दिय ...और पढ़ें

    HighLights

    1. मोहाली में AAP विधायक डिंपी ढिल्लों की कार रोकी गई।

    2. ब्लिंकर लाइट पर विवाद, ASI ने काटा चालान।

    3. विधायक की शिकायत पर ASI निलंबित, विभागीय जांच जारी।

    डिजिटल डेस्क, मुक्तसर साहिब। मोहाली में आम आदमी पार्टी के विधायक हरदीप सिंह डिंपी ढिल्लों और पुलिस के बीच शुक्रवार रात विवाद हो गया। पुलिस नाके पर विधायक की गाड़ी रोकने और पहचान संबंधी पूछताछ के बाद चालान काट दिया गया। शुरू हुआ मामला इतना बढ़ गया कि संबंधित एएसआई को गलत शब्दावली के लिए सस्पैंड कर दिया गया है। 

    घटना शुक्रवार की बताई जा रही है। शनिवार डिंपी ढिल्लों पर जब अपनी शक्तियों का प्रयोग करने के सवाल उठने लगे तो उन्होंने रात लाइव होकर  जारी कर पूरे मामले पर अपना पक्ष रखा। डिंपी ने इंटरनेट मीडिया पर अपनी वीडियो साझा कर बताया कि अपनी पत्नी और चालक के साथ मोहाली से चंडीगढ़ डिनर के लिए जा रहे थे। इसी दौरान फेज-8 इलाके में पुलिस की ओर से नाका लगाया गया था।

    वहां एएसआई लखबीर सिंह ड्यूटी पर तैनात थे। पुलिस ने विधायक की गाड़ी को रोक लिया और गाड़ी पर लगी ब्लिंकर लाइट को लेकर सवाल पूछे।विधायक के चालक ने पुलिसकर्मी को बताया कि गाड़ी में मौजूदा विधायक बैठे हैं और वाहन विधानसभा में पंजीकृत है। इसके बावजूद एएसआई ने पहचान पत्र दिखाने को कहा।

    यह भी पढ़ें- रूस-यूक्रेन युद्ध का शिकार हुआ पंजाब का लाल, एजेंटों के चंगुल में फंसकर गंवाई जान; मौत के 9 महीने बाद भारत पहुंचा शव

    ASI बोला- जांच करो, गलत हो तो चालान काटो

    विधायक के अनुसार जब चालक मोबाइल फोन में पहचान पत्र दिखाने लगा तो एएसआई ने वहां मौजूद एक कांस्टेबल को निर्देश दिए कि पहचान की जांच की जाए और यदि गाड़ी में विधायक हैं तो जाने दिया जाए, अन्यथा चालान किया जाए। डिंपी ढिल्लों के अनुसार एएसआई ने उनकी गाड़ी का चालान काट दिया। 

    खबरें और भी

    इस पूरे घटनाक्रम को लेकर विधायक ने नाराजगी जताई और मामले की शिकायत मोहाली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरमंदीप सिंह हंस से की। शिकायत के बाद मामले की जांच की गई और अगले दिन एएसआई लखबीर सिंह को निलंबित कर दिया गया।

    यह भी पढ़ें- डेरा बाबा नानक हत्याकांड का खुलासा, रंगदारी के लिए मेडिकल स्टोर मालिक को मारने वाला शूटर गिरफ्तार; पिस्तौल बरामद

    विधायक बोले- उन्होंने अपने अधिकारों का इस्तेमाल किया

    शनिवार रात जारी वीडियो में विधायक हरदीप सिंह डिंपी ढिल्लों ने कहा कि एएसआई ने अपनी पुलिस शक्ति का इस्तेमाल किया, जबकि उन्होंने विधायक होने के अधिकार का इस्तेमाल किया। विधायक ने कहा कि उनकी गाड़ी का चालान किया, उन्होंने इसका विरोध दर्ज नहीं किया। बल्कि, एएसआई ने गलत शब्दावली का प्रयोग किया, जिसकी उन्होंने शिकायत की।

    फिलहाल पुलिस विभाग की ओर से एएसआई को निलंबित किए जाने के बाद मामले की विभागीय जांच जारी है। वहीं विधायक के बयान के बाद यह मुद्दा सामाजिक और राजनीतिक स्तर पर भी बहस का कारण बन गया है।

    यह भी पढ़ें- आप कार्यकर्ताओं ने घेरा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष जाखड़ का घर, केंद्र सरकार और ईडी पर लगाए गंभीर राजनीतिक आरोप