Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    न पैसा... न कीमती सामान, चोरों को भा गई चॉकलेट; फाजिल्का में दुकान का ताला तोड़ फ्रिज कर दिया खाली

    Updated: Sun, 10 May 2026 04:21 PM (IST)

    फाजिल्का के मलोट चौक में चोरों ने फ्रूट दुकान का ताला तोड़कर फ्रिज में रखी करीब 20 हजार रुपये की चॉकलेट्स चोरी कर लीं। खास बात यह रही कि घटना स्थल सदर ...और पढ़ें

    फ्रूट शॉप में खाली पड़ा चॉकलेट का फ्रिज।

    फ्रूट शॉप में खाली पड़ा चॉकलेट का फ्रिज।

    HighLights

    1. फाजिल्का में फल की दुकान से चॉकलेट्स की चोरी।

    2. चोरों ने 20 हजार रुपये की महंगी चॉकलेट्स चुराईं।

    3. पुलिस स्टेशन के करीब हुई अनोखी वारदात की जांच जारी।

    संवाद सूत्र, फाजिल्का। फाजिल्का शहर में चोरों ने इस बार नकदी या महंगे सामान की बजाय चॉकलेट्स पर हाथ साफ कर दिया। शहर के मलोट चौक स्थित एक फ्रूट की दुकान में बीती रात चोर ताले तोड़कर घुस गए और दुकान के फ्रिज में रखी करीब 20 हजार रुपये की कीमती चॉकलेट्स चोरी कर ले गए। खास बात यह है कि जिस जगह चोरी हुई, वहां से सदर थाना महज 50 से 80 मीटर की दूरी पर स्थित है।

    घटना का खुलासा रविवार सुबह तब हुआ जब दुकानदार साहिल बजाज अपनी दुकान खोलने पहुंचे। उन्होंने देखा कि दुकान के ताले टूटे हुए हैं। अंदर जाकर जांच की तो पता चला कि चोर सीधे फ्रिज तक पहुंचे और उसमें रखी महंगी चॉकलेट्स लेकर फरार हो गए। दुकानदार के अनुसार फ्रिज पूरी तरह खाली पड़ा था और करीब 20 हजार रुपये का नुकसान हुआ है।

    हैरानी की बात है कि दुकान से न कैश, न महंगे फ्रूट-ड्राई फ्रूट व अन्य पैकड सामान भी था। लेकिन चोनों का ध्यान सिर्फ उसी फ्रिज पर गया, जहां चॉकलेट रखी हुईं थी।

    यह भी पढ़ें- सुनील जाखड़ ने लगाए पंजाब सरकार पर लापरवाही के आरोप, बोले- जहरीले नहरी पानी से बीमार हो रहे लोग

    सुबह चोरी का चला पता

    दुकानदार साहिल बजाज ने बताया कि वह शनिवार रात करीब साढ़े ग्यारह बजे दुकान बंद करके घर गए थे। सुबह वापस आने पर चोरी का पता चला। उन्होंने कहा कि इलाके में चौकीदार भी मौजूद रहता है, इसके बावजूद चोर आसानी से वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।

    घटना के बाद इलाके में चर्चा का विषय यह बना रहा कि चोरों ने नकदी या अन्य सामान छोड़कर सिर्फ चॉकलेट्स को निशाना बनाया। स्थानीय लोगों ने भी इस अनोखी चोरी पर हैरानी जताई। कई लोगों का कहना था कि ऐसा लगता है जैसे चोर “चॉकलेट प्रेमी” थे और पूरी तैयारी के साथ फ्रिज खाली करके गए।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- नाड़ जलाने वालों पर प्रशासन सख्त, महिला सहित 19 लोगों पर दर्ज हुए मामले; सैटेलाइट निगरानी से हुई पहचान

    पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच शुरू की

    सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दुकानदार की शिकायत दर्ज कर ली गई है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपितों की पहचान की जा सके।

    पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में यह साफ हुआ है कि चोर देर रात दुकान का ताला तोड़कर अंदर घुसे थे। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में संदिग्ध गतिविधियों की भी जांच कर रही है।

    पीड़ित दुकानदार ने प्रशासन से जल्द से जल्द आरोपितों को पकड़ने और नुकसान की भरपाई करवाने की मांग की है। वहीं स्थानीय व्यापारियों ने भी बाजार क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने और रात के समय गश्त तेज करने की मांग उठाई है।

    यह भी पढ़ें- पंजाब के नवांशहर में झूठे केस और जान से मारने की धमकियों से परेशान हलवाई ने जहरीली वस्तु निगलकर दी जान, तीन नामजद