फाजिल्का में विकास कार्यों की शुरुआत; CM मान पहुंचे, करोड़ों रुपये के प्रोजेक्टों को मिलेगी रफ्तार
फाजिल्का की अनाज मंडी में मुख्यमंत्री भगवंत मान आज करोड़ों रुपये के विकास कार्यों की शुरुआत की। सड़क, मंडी, बिजली और बाढ़ सुरक्षा से जुड़े कई प्रोजेक् ...और पढ़ें

फाजिल्का अनाज मंडी पहुंचे सीएम भगवंत मान सभी का अभिवादन स्वीकार करते हुए।
HighLights
मुख्यमंत्री मान फाजिल्का में करोड़ों के विकास कार्यों का शुभारंभ करेंगे।
सड़क, पुल, अनाज मंडी और बाढ़ सुरक्षा परियोजनाएं शामिल हैं।
पंजाब मंडी बोर्ड द्वारा स्वीकृत इन कार्यों से बुनियादी ढांचा मजबूत होगा।
जागरण संवाददाता, फाजिल्का। पंजाब के फाजिल्का की अनाज मंडी में वीरवार को बड़े विकास कार्यों की शुरुआत हुई। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पहुंचकर करोड़ों रुपये के प्रोजेक्टों का उद्घाटन और नींव पत्थर रखा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फाजिल्का क्षेत्र में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करते हुए कहा कि सरकार शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य और ढांचे को मजबूत करने पर काम कर रही है।
उन्होंने बताया कि सरहदी गांवों में 2 करोड़ 45 लाख रुपये की लागत से भूमिगत पाइप लाइनें बिछाई गई हैं, जिससे किसानों को सिंचाई में राहत मिली है। 31 लाख परिवारों को बीमा कार्ड मंजूर हुए हैं, जिन पर 10 लाख रुपये तक का लाभ मिलेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अब किसानों को सुबह 9 बजे से शाम साढ़े 5 बजे तक बिजली आपूर्ति दी जा रही है। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता ने 2022 में भरोसा जताया है। उन्होंने दावा किया कि अब नहरों का पानी टेलों तक पहुंच रहा है और जल स्तर में सुधार हुआ है।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने एक भावनात्मक प्रसंग भी साझा किया। उन्होंने कहा कि दोना नानका गांव की एक परिवार की पांचवीं कक्षा की बच्ची उनकी मुलाकात में आई थी, जो पढ़ाई में अव्वल थी। उन्होंने अपने साथियों के सहयोग से उसे पढ़ाई के लिए स्पॉन्सर करवाया। आज वही सतनाम कौर वेटनरी डॉक्टर बन चुकी है। सतनाम कौर कार्यक्रम के दौरान मंच पर भी पहुंची, जिस पर पूरे पंडाल में तालियां गूंज उठीं।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- ESHS घोटाला, ट्राईसिटी में 9 प्राइवेट हॉस्पिटलों पर CBI की रेड, 100 करोड़ के हेरफेर का खोलेगी राज
107 किमी लिंक सड़कों की होगी मरम्मत
फाजिल्का हलके में सड़क ढांचे और मंडी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए पंजाब मंडी बोर्ड की ओर से कई अहम प्रोजेक्ट मंजूर किए गए हैं। क्षेत्र के विधायक नरिंदर पाल सिंह सवना के अनुसार, हलके में 59 नए पुलों और लिंक सड़कों के निर्माण पर 34 करोड़ 61 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा 34 किलोमीटर लिंक सड़कों को चौड़ा करने के लिए 22 करोड़ 43 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं।
पहले से बनी सड़कों की मरम्मत पर भी विशेष ध्यान दिया गया है। 107 किलोमीटर लिंक सड़कों की मरम्मत के लिए 25 करोड़ 86 लाख रुपये और 90 किलोमीटर अन्य सड़कों के नवीनीकरण पर 29 करोड़ 66 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। वहीं, 13 पुराने पुलों के सुधार के लिए 5 करोड़ 60 लाख रुपये तय किए गए हैं।
अनाज मंडियों में भंडारण, शेड और प्लेटफॉर्म को बेहतर बनाने के लिए 7 करोड़ 36 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। अबोहर-फाजिल्का मार्ग के 11.23 किलोमीटर हिस्से के नवीनीकरण पर 9 करोड़ 63 लाख रुपये खर्च होंगे। इसके साथ ही फोकल प्वाइंट राणा रोड और नहरी पानी की व्यवस्था सुधारने के लिए भी राशि मंजूर की गई है।
यह भी पढ़ें- चंडीगढ़ में हमले के बाद चिंता बढ़ी, सीमा पार से आ रहे हथियार बड़ी चुनौती, 4 वर्षों में 2800 से ज्यादा बरामद
बाढ़ से बचाव के लिए प्रोजेक्ट मंजूर
बाढ़ से बचाव के लिए सतलुज दरिया से लगते सरहदी गांवों और फाजिल्का शहर के लिए 7 करोड़ 50 लाख रुपये जारी किए गए हैं। शिक्षा और बिजली ढांचे को मजबूत करने के लिए भी करोड़ों रुपये के प्रोजेक्ट चल रहे हैं। अनाज मंडी में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग मौजूद हैं और मुख्यमंत्री के पहुंचते ही विकास कार्यों की औपचारिक शुरुआत कर दी जाएगी।