Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हाईकोर्ट के आदेश के बाद आज होगा फाजिल्का के प्रधान व अबोहर के मेयर का चुनाव, 2 सेवा व एक फर्द केंद्र रहेंगे बंद

    Updated: Tue, 21 Jul 2026 07:30 AM (IST)

    फाजिल्का नगर परिषद के प्रधान और अबोहर नगर निगम के मेयर का चुनाव आज होगा। चुनाव के चलते दो सेवा केंद्र और एक फर्द केंद्र बंद रहेंगे। पुलिस और प्रशासन न ...और पढ़ें

    ये AI जनरेटेड इमेज है।

    ये AI जनरेटेड इमेज है।

    HighLights

    1. फाजिल्का अध्यक्ष, अबोहर मेयर चुनाव आज हाईकोर्ट के निर्देश पर।

    2. चुनाव के कारण फाजिल्का के तीन सेवा केंद्र बंद रहेंगे।

    3. पुलिस ने चुनाव स्थलों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए।

    जागरण संवाददाता, फाजिल्का। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के निर्देशों के बाद आज, मंगलवार को फाजिल्का नगर परिषद अध्यक्ष और अबोहर नगर निगम मेयर का चुनाव कराया जाएगा। चुनाव प्रक्रिया को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। चुनाव के मद्देनजर आज फाजिल्का शहर के दो सेवा केंद्र और एक फर्द केंद्र बंद रहेंगे। वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।

    डिप्टी कमिश्नर अमरप्रीत कौर संधू ने बताया कि फाजिल्का नगर परिषद अध्यक्ष का चुनाव मंगलवार दोपहर 2:15 बजे नगर परिषद कार्यालय में कराया जाएगा, जबकि अबोहर नगर निगम मेयर का चुनाव दोपहर 3 बजे जिला प्रशासनिक परिसर स्थित डीसी कार्यालय में होगा। दोनों चुनाव पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक (ऑब्जर्वर) वरिष्ठ अधिवक्ता संदीप गोयल की निगरानी में संपन्न कराए जाएंगे।

    यह भी पढ़ें- पंजाब फार्मेसी भर्ती परीक्षा में हाईटेक नकल, चार और आरोपित रडार पर; विशेष पेन से प्रश्नपत्र हुआ स्कैन

    आज तीन सेवा केंद्र रहेंगे बंद

    उन्होंने बताया कि चुनाव प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए फाजिल्का शहर के एसडीएम कार्यालय के समीप स्थित सेवा केंद्र, नगर परिषद परिसर स्थित सेवा केंद्र तथा एक फर्द केंद्र मंगलवार को पूरे दिन बंद रहेंगे। संबंधित कर्मचारियों की ड्यूटी चुनाव कार्य में लगाई गई है।

    गौरतलब है कि बीते दिनों पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान राज्य सरकार ने अदालत को एक सप्ताह के भीतर नगर परिषद अध्यक्ष और मेयर के चुनाव कराने का भरोसा दिया था। उसी के अनुरूप अब चुनाव प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- संगरूर में 2 हजार रुपये व मोबाइल के लिए दोस्त ने छीनी 19 वर्षीय युवक की जिंदगी, 15 दिन बाद मिला सड़ी-गली लाश

    सुरक्षा के किए गए कड़े इंतजाम

    उधर, चुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गगन अजीत सिंह ने पुलिस अधिकारियों के साथ फाजिल्का नगर परिषद कार्यालय और डीसी कार्यालय का दौरा कर सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया। उन्होंने चुनाव स्थलों पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरों, बैरिकेडिंग तथा अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

    एसएसपी ने कहा कि दोनों चुनाव स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों, पार्षदों और समर्थकों से लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव प्रक्रिया में सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि कानून व्यवस्था भंग करने का प्रयास करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

    यह भी पढ़ें- विदेश में छिपा चार हत्याओं का आरोपित गैंग्स्टर जोबन आखिर चढ़ा पंजाब पुलिस के हत्थे; तीन महीने बाद मिली सफलता