फाजिल्का में ऑपरेशन कासो; सुनसान इलाकों में पुलिस तलाशी, नशा तस्करों पर कड़ी कार्रवाई और कई गिरफ्तार
फाजिल्का पुलिस ने नशे के खिलाफ 'ऑपरेशन कासो' चलाया, जिसमें सुनसान इलाकों में व्यापक तलाशी ली गई। एसएसपी गुरमीत सिंह की निगरानी में टीमों ने रेलवे स्टे ...और पढ़ें

कासो ऑपरेशन के दौरान सर्च करती पुलिस।
HighLights
पुलिस ने फाजिल्का में 'ऑपरेशन कासो' चलाकर दबिश दी।
सुनसान इलाकों में नशा तस्करी के ठिकानों पर तलाशी अभियान।
कई आरोपित गिरफ्तार, नशीले पदार्थ और अवैध शराब बरामद।
जागरण संवाददाता, फाजिल्का। फाजिल्का में पुलिस ने नशे के खिलाफ एक व्यापक और समन्वित कार्रवाई करते हुए ऑपरेशन कासो चलाया। तड़के शुरू हुए इस अभियान में पुलिस टीमों ने उन स्थानों पर दबिश दी, जहां नशा करने या तस्करी की सूचनाएं पहले मिल चुकी थीं। रेलवे स्टेशन के पीछे छिपे कोनों, बस स्टैंड के आसपास के सुनसान इलाकों, पुराने पार्कों और स्कूल–कॉलेजों के निर्जन क्षेत्रों में गहन तलाशी ली गई।
एसएसपी गुरमीत सिंह ने खुद पूरी कार्रवाई की मॉनिटरिंग करते हुए स्पष्ट कहा कि नशे का नेटवर्क जड़ से उखाड़ा जाएगा।
सुबह शुरू हुए इस ऑपरेशन में थाना स्तर की टीमों ने एक साथ कई इलाकों में रेड कर नशा छिपाने और सेवन करने वाले संभावित स्थानों की तलाशी ली। अभियान का उद्देश्य न केवल नशा तस्करी पर रोक कसना था, बल्कि उन युवाओं की पहचान भी करना था जो छिपकर नशा करते हैं और मदद की जरूरत रखते हैं।
अभियान से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि उन जगहों को चुनकर तलाशी ली गई, जहां नशे से जुड़ी गतिविधियों की शिकायतें लगातार मिलती थीं। रेलवे स्टेशन के पीछे खाली पड़े हिस्से, बस स्टैंड के आसपास सुनसान जगहें, पुराने पार्क, तथा स्कूल–कॉलेजों के पास निर्जन कोनों में पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया। टीमें संभावित ठिकानों पर पहुंचीं और संदिग्ध लोगों से मौके पर ही पूछताछ की।
यह भी पढ़ें- तरनतारन में दर्दनाक हादसा; कोयले की गैस से पति-पत्नी और दो माह के मासूम की मौत, एक घायल
छिपे स्थानों पर हुई नशीले पदार्थ बरामद
इस पूरी कार्रवाई की कमान एसएसपी गुरमीत सिंह ने स्वयं संभाली। उन्होंने एसएचओ और अधिकारियों को ब्रीफ करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि नशा बेचने वालों के खिलाफ किसी भी स्तर पर नरमी नहीं बरती जाएगी। अभियान के दौरान कई टीमों ने अलग-अलग हिस्सों में गश्त तेज की और छिपे कोनों की जांच करते हुए कई स्थानों पर उपयोग की गई नशे की सामग्री भी बरामद की।
खबरें और भी
एसएसपी गुरमीत सिंह ने कहा कि पुलिस का लक्ष्य दोहरा है पहला, नशा करने वाले युवाओं को पहचानकर उनका डोप टेस्ट कराना और उन्हें नशे से बाहर निकालने के लिए हर संभव सहायता देना। दूसरा, तस्करों और सप्लाई चेन को पूरी तरह खत्म करना। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि नशा छोड़ने के इच्छुक किसी भी व्यक्ति को पुलिस और जिला प्रशासन पूरी मदद प्रदान करेगा।
उन्होंने कहा कि इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और शहर को नशामुक्त बनाने के लिए पुलिस हर स्तर पर सख्ती बरतने के लिए तैयार है। अभियान के बाद कई स्थानों पर पुलिस की उपस्थिति बढ़ाई गई है ताकि नशा सप्लाई और सेवन दोनों पर रोक लगाई जा सके।
यह भी पढ़ें- स्वामीनाथन रिपोर्ट पर सुप्रीम कोर्ट कमेटी के समक्ष सतनाम बेहरू की भावुक अपील, बोले खेती नहीं रही तो देश नहीं
नशे के खिलाफ अलग-अलग थानों की कार्रवाई
पुलिस ने नशे से जुड़े कई मामलों में अलग-अलग आरोपितों को काबू किया। जलालाबाद में थाना सदर पुलिस ने 2 ग्राम हेरोइन समेत मनप्रीत कौर को पकड़ा, जबकि फाजिल्का सिटी पुलिस ने बाधा नहर के पास हेरोइन का सेवन करते पकड़े गए राहुल के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। वहीं खुईखेड़ा थाना पुलिस ने गांव घल्लू में गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी से 2 ग्राम हेरोइन बरामद की।
अरनीवाला पुलिस ने 600 लीटर लाहन, 300 लीटर अवैध शराब समेत एक शाहरा सिंह वासी ढाणी काहना राम दाखली को काबू किया, जबकि सुरिंदर सिंह, राज सिंह और मंगल सिंह वासी ढाणी काहना राम दाखली चाहलां फरार हो गए।
यह भी पढ़ें- जालंधर: देवी तालाब मंदिर के बाहर 13 सेकंड में बाइक चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात