फाजिल्का हाईवे पर 3 गाड़ियों की भिड़ंत, पलभर में मची अफरा-तफरी; एयरबैग ने बचाई जान
फाजिल्का-फिरोजपुर हाईवे पर तीन गाड़ियों की टक्कर में वाहन क्षतिग्रस्त हुए, लेकिन कोई घायल नहीं हुआ। अचानक लेन बदलने और ओवरटेक के कारण हादसा हुआ, पुलिस ...और पढ़ें

एक्सीडेंट में क्षतिग्रस्त कार।
HighLights
फाजिल्का-फिरोजपुर हाईवे पर तीन गाड़ियों की टक्कर हुई।
हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं, चालक सुरक्षित रहे।
एयरबैग सक्रिय होने से चालकों की जान बच गई।
संवाद सूत्र, जलालाबाद (फाजिल्का)। पंजाब के फाजिल्का-फिरोजपुर हाईवे पर शनिवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब गांव अमीर खास के पास तीन गाड़ियां आपस में टकरा गईं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी भी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ और सभी चालक सुरक्षित बच गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा उस समय हुआ जब एक कार अचानक अपनी लेन छोड़कर सामने से आ रही दूसरी कार की तरफ मुड़ गई। दोनों के बीच जोरदार टक्कर हुई और टक्कर के बाद एक कार घूमते हुए तीसरे वाहन से जा टकराई। देखते ही देखते सड़क पर हड़कंप मच गया और कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ।
यह भी पढ़ें- पटियाला में 400 फीट ऊंचे टावर पर चढ़े गुरजीत को सुरक्षित उतारा, 18 महीने से कर रहा था प्रदर्शन; क्या थी उनकी मांग?
कारों की सीधी आमने-सामने हुई टक्कर
मौके पर मौजूद गुरूहरसहाय निवासी एक चालक ने बताया कि वह जलालाबाद की ओर जा रहा था और अपनी लेन में ही चल रहा था। तभी सामने से आ रही एक कार अचानक उसकी लेन में आ गई और सीधी टक्कर हो गई। उन्होंने बताया कि टक्कर इतनी तेज थी कि उनकी गाड़ी साइड से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
दूसरी ओर, एक अन्य चालक का कहना है कि वह अपनी लेन में चल रहा था, लेकिन आगे चल रहे एक बड़े वाहन को ओवरटेक करने की कोशिश में एक कार अचानक उसकी दिशा में मुड़ गई। उसने बचने की पूरी कोशिश की, लेकिन टक्कर हो गई। चालक ने बताया कि समय रहते गाड़ी में लगे सुरक्षा उपकरण सक्रिय हो गए, जिससे उनकी जान बच गई।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- जालंधर में एलपीयू के बाहर आप वर्करों का प्रदर्शन, सांसद का पुतला फूंक किया गुस्सा जाहिर
तीनों पक्षों के बीच हुआ समझौता
हादसे के बाद तीनों चालकों ने एक-दूसरे पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके का जायजा लिया। हालांकि किसी भी पक्ष की ओर से अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई है।
पुलिस का कहना है कि यदि कोई शिकायत मिलती है, तो मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल यह हादसा एक बार फिर यह दर्शाता है कि तेज रफ्तार और ओवरटेक करने की जल्दबाजी कितनी खतरनाक साबित हो सकती है।