Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गुरदासपुर में पुलिस थाने का ताला तोड़ दो आरोपी हुए फरार, एक गिरफ्तार, दूसरे की तलाश जारी

    Updated: Sat, 25 Apr 2026 06:03 PM (IST)

    बटाला के थाना सेखवां से दो आरोपी हवालात का ताला तोड़कर फरार हो गए। एक को बाद में पकड़ लिया गया। मामले में दो पुलिस कर्मियों पर भी कार्रवाई शुरू की गई ...और पढ़ें

    ये AI जरनेटेड इमेज है।

    ये AI जरनेटेड इमेज है।

    HighLights

    1. बटाला थाने से दो आरोपी हवालात तोड़कर भागे।

    2. एक आरोपी हरपाल सिंह को पुलिस ने दोबारा पकड़ा।

    3. फरार गुरमीत सिंह की तलाश जारी, पुलिसकर्मी निलंबित।

    जागरण संवाददाता, बटाला। पंजाब के गुरदासपुर में बटाला के थाना सेखवां में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हुए एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां हवालात का ताला तोड़कर दो आरोपी फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। हालांकि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फरार आरोपितों में से एक को दोबारा गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरे की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं।

    जानकारी देते हुए डीएसपी सिटी सुखइंद्र सिंह ने बताया कि थाना सेखवां पुलिस ने गुरमीत सिंह नामक आरोपी को हत्या के मामले में गिरफ्तार किया था। अदालत से एक दिन का रिमांड मिलने के बाद उसे पूछताछ के लिए थाने की हवालात में रखा गया था। वहीं दूसरे आरोपी हरपाल सिंह को नशे से जुड़े मामले में गिरफ्तार किया गया था और उसे भी उसी हवालात में रखा गया।

    यह भी पढ़ें- गर्मी से बचने के लिए मानसा में नहाने उतरे दो किशोर रजवाहे में समाए, तेज बहाव बना काल; घरों में पसरा मातम

    दोनों ने मिलकर की प्लानिंग

    बताया जा रहा है कि रात के समय दोनों आरोपितों ने मिलकर हवालात का ताला तोड़ दिया और मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आई और आरोपितों की तलाश शुरू कर दी गई। कुछ समय बाद पुलिस ने हरपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया, जबकि गुरमीत सिंह अब भी फरार है।

    इस मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में दो पुलिस कर्मियों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है। उनके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा में चूक के कारण ही यह घटना हुई, जिसकी गहन जांच की जा रही है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- पंजाब के सरहदी गांव में स्मार्ट मीटर बना आफत, चिप हो रहीं गायब; ड्रोन तस्करी के लिए प्रयोग की आशंका

    पुलिस ने टीमें बना की जांच शुरू

    पुलिस ने फरार आरोपी को पकड़ने के लिए अलग-अलग टीमें बनाकर छापेमारी शुरू कर दी है। अधिकारियों का दावा है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। साथ ही इस पूरे घटनाक्रम की विभागीय जांच भी जारी है।

    यह घटना पुलिस की कार्यप्रणाली और सुरक्षा इंतजामों पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

    यह भी पढ़ें- सात सांसदों के इस्तीफे के बाद CM मान ने खोला मोर्चा, राष्ट्रपति से मांगा समय; क्या है AAP का प्लान?