गर्मी से बचने के लिए मानसा में नहाने उतरे दो किशोर रजवाहे में समाए, तेज बहाव बना काल; घरों में पसरा मातम
मानसा में नहाने गए दो किशोर रजवाहे में डूब गए। पुलिस और गोताखोरों ने शव बरामद किए। दोनों दसवीं के छात्र थे। घटना से गांवों में शोक का माहौल है। ...और पढ़ें

तेज बहाव में बहे।
HighLights
मानसा में दो किशोर रजवाहे में डूबे।
गर्मी से राहत पाने गए थे नहाने।
तेज बहाव के कारण हुई दर्दनाक मौत।
संवाद सहयोगी, मानसा। भीषण गर्मी के बीच राहत पाने के लिए रजवाहे में नहाने गए दो किशोरों की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा क्षेत्र के लिए बेहद दुखद साबित हुआ है। दोनों मृतक दसवीं कक्षा के छात्र थे और उनकी आयु लगभग 15 से 16 वर्ष बताई जा रही है। घटना के बाद दोनों परिवारों में शोक की लहर फैल गई है।
मिली जानकारी के अनुसार गांव ढैपई निवासी गुरविंदर सिंह और गांव भीखी निवासी सुखप्रीत सिंह गर्मी के चलते गांव समाओ से ढैपई जाने वाले कच्चे रास्ते के पास स्थित रजवाहे में नहाने के लिए उतरे थे। बताया जा रहा है कि बोहड़ के पास समाओ नहर पुल के निकट दोनों पानी में उतरे, लेकिन अचानक तेज बहाव में फंसकर बह गए।
यह भी पढ़ें- पंजाब के सरहदी गांव में स्मार्ट मीटर बना आफत, चिप हो रहीं गायब; ड्रोन तस्करी के लिए प्रयोग की आशंका
गोताखोरों ने निकाले शव
घटना की सूचना मिलते ही थाना भीखी के प्रभारी गुरमेल सिंह पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए गोताखोरों की टीम को भी बुलाया गया। काफी मशक्कत के बाद पुलिस और गोताखोरों ने गांव किशनगढ़ फरवाही क्षेत्र के पास जाल और सीढ़ी की मदद से दोनों किशोरों के शव बरामद कर लिए।
बताया जा रहा है कि गुरविंदर सिंह ने हाल ही में दसवीं कक्षा की परीक्षा दी थी और परिणाम का इंतजार कर रहा था। वहीं दूसरा किशोर भी पढ़ाई कर रहा था। दोनों के असमय निधन से गांवों में गहरा दुख छा गया है।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- मोहाली में ड्रग्स, चोरी और अव्यवस्थाओं के खिलाफ उठी आवाज, RWA ने निकाला रोष मार्च, गश्त बढ़ाने की मांग,
जांच के बाद परिवार को सौपे जाएंगे शव
पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल मानसा की शवगृह में भेज दिया है और परिजनों को सूचित कर दिया गया है। प्रारंभिक जांच में यह हादसा तेज बहाव के कारण हुआ प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने मामले में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
इस घटना ने एक बार फिर नहरों और रजवाहों में नहाने के खतरे को उजागर कर दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गर्मी के दिनों में इस तरह की घटनाएं बढ़ जाती हैं, इसलिए प्रशासन को जागरूकता अभियान चलाने की जरूरत है। फिलहाल पूरे इलाके में शोक का माहौल है और लोग इस दर्दनाक हादसे से स्तब्ध हैं।