Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पाकिस्तान से जुड़े ड्रग्स नेटवर्क का भंडाफोड़, बटाला में 45 करोड़ की हेरोइन और हथियार सहित दो गिरफ्तार

    Updated: Sat, 11 Apr 2026 04:38 PM (IST)

    बटाला पुलिस ने पाकिस्तान से जुड़े नशा और हथियार नेटवर्क का भंडाफोड़ कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। 6.5 किलो हेरोइन, पिस्तौल, कारतूस और नकदी बरामद हु ...और पढ़ें

    पकड़े गए तस्करों की जानकारी देते हुए सीनियर पुलिस अधिकारी।

    पकड़े गए तस्करों की जानकारी देते हुए सीनियर पुलिस अधिकारी।

    HighLights

    1. बटाला पुलिस ने पाकिस्तान से जुड़े नशा नेटवर्क का भंडाफोड़ किया।

    2. दो आरोपी गिरफ्तार, 6.5 किलो हेरोइन और हथियार बरामद।

    3. गिरोह नशा और अवैध हथियारों की सप्लाई में सक्रिय था।

    जागरण संवाददाता, बटाला। पंजाब में नशा तस्करी के खिलाफ चल रही कार्रवाई के बीच बटाला पुलिस ने एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है, जिसके तार पाकिस्तान से जुड़े बताए जा रहे हैं। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से 6.5 किलोग्राम हेरोइन, एक .30 कैलिबर पिस्तौल, छह जिंदा कारतूस और एक लाख रुपये की नकदी बरामद की है।

    पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई। सूचना मिली थी कि कुछ लोग सीमा पार से नशीले पदार्थ और अवैध हथियारों की सप्लाई में सक्रिय हैं। इसके बाद पुलिस ने तुरंत जाल बिछाकर आरोपियों को काबू कर लिया। तलाशी के दौरान भारी मात्रा में हेरोइन और हथियार मिलने से पूरे नेटवर्क का खुलासा हुआ।

    यह भी पढ़ें- वृंदावन हादसे में पंजाब के 10 लोगों की मौत, लुधियाना में पसरा मातम; अंतिम संस्कार आज

    नशे के साथ अब हथियारों की सप्लाई भी जारी

    एसएसपी बटाला डाॅ. महताब सिंह ने पुलिस लाइन में प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि 30 मार्च को विदेश में बैठे हैंडलर के कहने पर दो अज्ञात आरोपितों ने एक घर पर गोलियां चलाई थी। जिसके बाद पुलिस ने मामले में दो आरोपितों की पहचान सुखचैन सिंह और वंश के तौर पर की गई थी और पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार किया था।

    इन दोनो की पूछताछ के दौरान आरोपि वंश ने बताया था कि वारदात में इस्तेमाल की गई पिस्टल रवि पुत्र दलजीत सिंह वासी राएपुर और एक अन्य नाबालिग लड़के से लिया है। जिसके बाद पुलिस ने दो अन्य आरोपितों को मामले में नामजद किया और आरोपित रविपाल सिंह को गिरफ्तार किया। इसी दौरान रविपाल सिंह ने बताया कि वह विदेश में बैठे अपने आका के कहने पर पहले भी पिस्टलों का आदान प्रदान कर चुका है।

    खबरें और भी

    अपने हैंडलर के कहने और बताई हुए जगह से वह पिस्टल लेकर आता है। हैंडलर के कहने पर ही एक अन्य आरोपित निशान सिंह वासी मूलियांवाल को भी दिया है। पुलिस ने इस मामले में नो-दस की दरमियानी रात को आरोपित निशान सिंह को भी अमृतसर के कमला देवी एवून्यू से गिरफ्तार कर एक फाचुनर गाड़ी को मामले में शामिल कर कब्जे में ले लिया है।

    यह भी पढ़ें- तीन महीने तक की रेकी, 24 घंटे रखते थे नजर... इनफ्लुएंसर कमल कौर भाभी के हत्यारे ने किए चौंकाने वाले खुलासे

    नेटवर्क के लिंक खोज रही पुलिस

    पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में आगे और गिरफ्तारियां होने की संभावना है। जांच का मुख्य उद्देश्य इस नेटवर्क को पूरी तरह खत्म करना है। इसके लिए आगे और पीछे के सभी कड़ियों को जोड़ा जा रहा है और संबंधित एजेंसियों के साथ भी समन्वय किया जा रहा है।

    इस कार्रवाई को बटाला पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है। इससे नशा तस्करों और अवैध हथियार सप्लाई करने वालों के खिलाफ सख्त संदेश गया है कि कानून के शिकंजे से कोई नहीं बच पाएगा।

    यह भी पढ़ें- पत्नी की चिकचिक से परेशान पति ने की गर्लफ्रेंड की हत्या, लाश जलाकर गुरुद्वारे में बहाई अस्थियां; एक गलती ने पहुंचाया जेल