6 जिलों में कल बारिश का यलो अलर्ट, पौंग बांध में 43 दिन में 19 फीट बढ़ा जलस्तर; कमजोर मानसून से बढ़ी चिंता
मौसम विभाग ने पंजाब के 6 जिलों में 3 अगस्त के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। कमजोर मानसून के कारण पौंग बांध का जलस्तर 43 दिनों में केवल 19 फीट ...और पढ़ें

पोंग डैम लेक।
HighLights
पंजाब के 6 जिलों में 3 अगस्त को येलो अलर्ट।
पौंग बांध का जलस्तर 43 दिनों में 19 फीट बढ़ा।
कमजोर मानसून से पौंग बांध के जलस्तर पर असर।
सरोज बाला, दातारपुर। पंजाब में सोमवार को मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है। मौसम विभाग ने तीन अगस्त के लिए पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर और मोहाली जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में कुछ स्थानों पर तेज बारिश, बिजली चमकने और तेज हवाएं चल सकती हैं।
वहीं अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला, संगरूर, बरनाला, बठिंडा, मानसा, मुक्तसर, फाजिल्का, फिरोजपुर, मोगा और फरीदकोट समेत शेष जिलों के लिए फिलहाल कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।
उधर, कमजोर मानसून का असर पौंग बांध के जलस्तर पर भी साफ दिखाई दे रहा है। ब्यास नदी पर बने एशिया के सबसे बड़े मिट्टी के बांध पौंग बांध स्थित महाराणा प्रताप सागर झील में 20 जून से शुरू हुए जलभराव सत्र के 43 दिन बाद जलस्तर में केवल 19.08 फीट की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।