होशियारपुर में खेत में सो रही 4 वर्षीय मासूम पर आवारा कुत्तों का हमला, नोंचकर ले ली जान
होशियारपुर के टांडा क्षेत्र में खेत के पास सो रही चार वर्षीय बच्ची पर आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया। गंभीर घायल बच्ची की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत ...और पढ़ें

खेत में सो रही थी बच्ची।
संवाद सहयोगी, टांडा उड़मुड़ (होशियारपुर)। होशियारपुर जिले के टांडा उड़मुड़ क्षेत्र में आवारा कुत्तों के हमले की एक और दर्दनाक घटना सामने आई है। गांव बस्सी जलाल के निकट खेत में सो रही चार वर्षीय मासूम बच्ची पर आवारा कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल बच्ची को पहले टांडा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए होशियारपुर रेफर किया गया।
देर रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और दहशत का माहौल है। गौरतलब है कि करीब दो महीने पहले भी टांडा उड़मुड़ क्षेत्र में एक मजदूर की मासूम बेटी की आवारा कुत्तों के हमले में जान चली गई थी।
लगातार दूसरी ऐसी घटना सामने आने के बाद लोगों में प्रशासन के प्रति नाराजगी बढ़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या पर अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं होने के कारण मासूम बच्चों की जान खतरे में पड़ रही है।
यह भी पढ़ें- जालंधर में दोस्त से मिलने पहुंचे युवक की गोलियां मार हत्या, आठ फायर हुए; एक आरोपी हथियार समेत गिरफ्तार
खेत में चल रहा था धान रोपाई का काम
जानकारी के अनुसार, गांव बस्सी जलाल के निकट एक पोल्ट्री फार्म के पास किसान के खेत में धान की रोपाई का कार्य चल रहा था। मजदूर राम जीवन और उनकी पत्नी प्रीति अन्य मजदूरों के साथ खेत में काम कर रहे थे। उन्होंने अपनी चार वर्षीय बेटी गुनगुन को खेत से कुछ दूरी पर मोटर के पास पेड़ की छांव में सुला दिया था।
खबरें और भी
इसी दौरान अचानक आवारा कुत्तों का एक झुंड वहां पहुंच गया और बच्ची पर हमला कर दिया। जब तक माता-पिता और अन्य मजदूर मौके पर पहुंचे, तब तक कुत्ते बच्ची को गंभीर रूप से घायल कर चुके थे। परिजनों और मजदूरों ने काफी मशक्कत के बाद बच्ची को कुत्तों के चंगुल से छुड़ाया और तुरंत उपचार के लिए टांडा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया।
अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बच्ची की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे होशियारपुर रेफर कर दिया। इलाज के दौरान देर रात मासूम ने दम तोड़ दिया।
यह भी पढ़ें- मोहाली में बुजुर्ग दंपती को ट्रक ने कुचला, पति ने मोके पर ही तोड़ा दम; पत्नी की हालत गंभीर
पहले भी आ चुके मामले
लगातार दूसरी ऐसी घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में गहरा आक्रोश है। ग्रामीणों ने प्रशासन से आवारा कुत्तों की समस्या का स्थायी समाधान करने, प्रभावित क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाने और बच्चों की सुरक्षा के लिए तत्काल प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि खेतों और आबादी वाले इलाकों के आसपास आवारा कुत्तों के झुंड लगातार घूमते रहते हैं, जिससे मजदूर परिवारों और छोटे बच्चों की सुरक्षा पर गंभीर खतरा बना हुआ है। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो भविष्य में भी ऐसी दुखद घटनाएं दोहराई जा सकती हैं।