कनाडा के रास्ते भारत आया अमेरिका का वांटेड आरोपित, जालंधर पुलिस ने दबोचा; फ्रॉड मामले में चल रही थी कार्रवाई
जालंधर पुलिस ने अमेरिका में स्नैप लाभ धोखाधड़ी मामले में वांछित मनजीत सिंह बेदी को गिरफ्तार किया। पुलिस उसके भारत ...और पढ़ें

FBI की तरफ से जारी मनजीत सिंह बेदी के अलग-अलग रूप।
HighLights
जालंधर पुलिस ने अमेरिका के वांछित मनजीत सिंह बेदी को पकड़ा।
वह स्नैप लाभ धोखाधड़ी मामले में अमेरिका में वांछित था।
कनाडा के रास्ते भारत आकर जालंधर में छिपा हुआ था।
जागरण संवाददाता, जालंधर। कमिश्नरेट पुलिस जालंधर ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वांछित बताए जा रहे एक आरोपित को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने मनजीत सिंह बेदी को काबू किया है। वह अमेरिका में दर्ज स्नैप लाभ धोखाधड़ी के मामले में वांछित बताया जा रहा था।
पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने बताया कि मनजीत सिंह बेदी का नाम अमेरिका के वांछित धोखाधड़ी आरोपितों की सूची में शामिल बताया गया है। उसके खिलाफ अमेरिका में पूरक पोषण सहायता कार्यक्रम से जुड़े लाभ में धोखाधड़ी के आरोप में कार्रवाई चल रही थी।
पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कानून से बचने के लिए आरोपित अप्रैल 2026 में कनाडा के रास्ते भारत आया था। इसके बाद वह जालंधर में रह रहा था। कमिश्नरेट पुलिस को मिली सूचना के आधार पर टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।
यह भी पढ़ें- पंजाब में 8 सितंबर को कांग्रेस का प्रदर्शन, सभी 23 जिलों में उतरेगी पार्टी; मुख्यमंत्री आवास घेरने की तैयारी

अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क की भी जांच
गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब आरोपित के भारत पहुंचने से लेकर यहां उसकी गतिविधियों की जानकारी जुटा रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि उसके किसी अंतरराष्ट्रीय आपराधिक नेटवर्क से संबंध हैं या नहीं।
पुलिस उसके संपर्क में रहे लोगों और भारत में उसके ठिकानों से जुड़ी जानकारी भी खंगाल रही है। इसके अलावा अमेरिका और अन्य देशों की संबंधित एजेंसियों से उपलब्ध जानकारी का भी मिलान किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें- बठिंडा में एक ही दिन में चार मौतें, मरने वालों में एक सस्पेंड पुलिसकर्मी; परिजनों ने हार्ट अटैक बताया कारण
मनजीत के कनेक्शन खंगालेगी पुलिस
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि विदेशों में अपराध करने के बाद भारत आने वाले वांछित आरोपितों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। अलग-अलग देशों की जांच एजेंसियों के साथ सूचनाओं का आदान-प्रदान कर ऐसे आरोपितों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।
पुलिस अब मनजीत सिंह बेदी से पूछताछ कर उसके भारत आने के कारण, यहां की गतिविधियों और मामले से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाएगी। मामले की जांच जारी है।
जाने कौन है मनजीत सिंह बेदी
मनजीत सिंह बेदी भारत में जन्मे अमेरिकी नागरिक हैं, जो वाशिंगटन के टैकोमा में किराने की दुकान चलाता था। उस पर मार्च 2024 से जून 2025 के बीच 'सप्लीमेंटल न्यूट्रिशन असिस्टेंस प्रोग्राम' (SNAP) में हेरफेर कर लगभग 6 लाख अमेरिकी डॉलर (तकरीबन 5 करोड़ रुपये) की धोखाधड़ी का आरोप है, जिसमें वे 'इलेक्ट्रॉनिक बेनिफिट ट्रांसफर' (EBT) कार्ड स्वाइप कर ग्राहकों को भोजन के बजाय नकद पैसे देता था।
इसमें से 50% राशि खुद कमीशन रख लेता था। धोखाधड़ी का मामला दर्ज होने के बाद उन्हें पासपोर्ट जमा करने और वाशिंगटन राज्य में रहने की शर्त पर अदालत में पेशी की अनुमति मिली थी, लेकिन वे शर्तों का उल्लंघन कर कनाडा सीमा के रास्ते भारत भाग आया।
21 मई 2025 को अमेरिकी डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने उनके खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी किया और फिर FBI ने उसे 'मोस्ट वांटेड धोखेबाजों' की सूची में शामिल करते हुए उनकी गिरफ्तारी या सजा कराने वाली जानकारी देने पर 1,50,000 अमेरिकी डॉलर (लगभग 1.25 करोड़ रुपये) के इनाम की घोषणा की है।
