पड़ोसी निकला कातिल! गुरप्रीत हत्याकांड में दो गिरफ्तार, दो को पकड़ने के लिए जालंधर पुलिस कर रही छापेमारी
जालंधर छावनी में गुरप्रीत हत्याकांड में दो आरोपी गिरफ्तार हुए, दो फरार हैं। शव जेसीबी से खोदे गए गड्ढे में दफनाया गया था। पुलिस रिमांड पर पूछताछ कर रह ...और पढ़ें

ये AI जनरेटेड इमेज है।
HighLights
गुरप्रीत हत्याकांड में पड़ोसी बलजीत सिंह सहित दो गिरफ्तार।
आरोपियों ने शव को जेसीबी से कूड़े में दबाया था।
पुलिस दो अन्य संदिग्धों की तलाश में छापेमारी कर रही है।
संवाद सहयोगी, जालंधर छावनी। जालंधर छावनी क्षेत्र में हुए गुरप्रीत सिंह हत्याकांड ने पूरे इलाके को दहला दिया है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपितों बलजीत सिंह और रवि उर्फ गट्टू को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। इस केस में अब तक कुल तीन आरोपितों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि दो अन्य संदिग्धों की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।
पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपितों में से एक बलजीत सिंह जेसीबी ठेकेदार का बेटा है और मृतक गुरप्रीत सिंह का पड़ोसी भी है। दूसरा आरोपित रवि उर्फ गट्टू मूल रूप से परागपुर क्षेत्र का रहने वाला है, जो पिछले करीब छह वर्षों से बलजीत सिंह के घर में रह रहा था और जेसीबी मशीन चलाने का काम करता था। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार रवि उर्फ गट्टू पहले भी एक नाबालिग लड़की को भगाने के मामले में नामजद रह चुका है।
यह भी पढ़ें- फरीदकोट के गांव चंद बाजा से सीएम मान ने की शुरुआत, 500 ग्रामीण जिम का उद्घाटन
साक्ष्य मिटाने का किया प्रयास
जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि हत्या के बाद आरोपितों ने साक्ष्य मिटाने के लिए गुरप्रीत सिंह के शव को लगभग दस फीट गहरे कूड़े के डंप में जेसीबी मशीन की मदद से दफना दिया था। पुलिस ने उस जेसीबी मशीन को भी कब्जे में ले लिया है, जिससे यह गड्ढा खोदा गया था। हालांकि, हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार अभी तक बरामद नहीं हो सका है, जिसकी तलाश जारी है।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह हत्या एक वाहन के शीशे टूटने को लेकर हुए विवाद के बाद हुई थी, लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है कि सिर्फ एक छोटे विवाद में इतनी बड़ी वारदात और उसके बाद शव को इस तरह छिपाना कई गंभीर सवाल खड़े करता है।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- विजिलेंस ब्यूरो ने चार साल में की 1111 गिरफ्तारियां, भ्रष्टाचार पर कसा शिकंजा; ट्रैप मामलों में रिकॉर्ड कार्रवाई
गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी
इसी वजह से पुलिस अब इस एंगल से भी जांच कर रही है कि कहीं इस हत्या के पीछे कोई और गहरी वजह तो नहीं थी। फिलहाल पुलिस दोनों गिरफ्तार आरोपितों से लगातार पूछताछ कर रही है और फरार चल रहे दो संदिग्धों की गिरफ्तारी के लिए कई स्थानों पर दबिश दी जा रही है। पूरे मामले को लेकर इलाके में तनाव और दहशत का माहौल बना हुआ है।