Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    होली से पहले जालंधर में रेलगाड़ियां घंटों लेट; यात्रियों को स्टेशन पर करना पड़ा लंबा इंतजार

    Updated: Sun, 01 Mar 2026 05:27 PM (GMT+05:30)

    होली से पहले जालंधर में कई ट्रेनें घंटों देरी से पहुंचीं। सरबत द भला एक्सप्रेस सात घंटे लेट रही। यात्रियों को स्टेशन पर लंबा इंतजार करना पड़ा और गंतव् ...और पढ़ें

    जालंधर रेलवे स्टेशन पर इंतजार करते यात्री।

    जालंधर रेलवे स्टेशन पर इंतजार करते यात्री।

    HighLights

    1. होली से पहले जालंधर में ट्रेनें घंटों लेट पहुंचीं।

    2. यात्रियों को स्टेशन पर लंबा इंतजार करना पड़ा, हुई परेशानी।

    3. रेलवे ने परिचालन कारणों और ट्रैफिक दबाव को बताया वजह।

    जागरण संवाददाता, जालंधर। होली के त्योहार में अब केवल दो दिन शेष रह गए हैं, लेकिन रेलवे की लेटलतीफी थमने का नाम नहीं ले रही है। रविवार को जालंधर रेलवे स्टेशन पर कई रेलगाड़ियां घंटों देरी से पहुंचीं, जिसके चलते यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। स्टेशन पर सुबह से ही यात्रियों की भीड़ देखी गई और लोग अपने-अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए लंबा इंतजार करते रहे।

    जानकारी के अनुसार, सरबत द भला एक्सप्रेस लगभग सात घंटे की देरी से पहुंची। वहीं अमृतसर स्पेशल फेयर होली पौने सात घंटे लेट रही। गोरखपुर जनसाधारण एसएफ एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे की देरी से चली। इसके अलावा अमृतसर स्वर्ण जयंती शताब्दी एक्सप्रेस, अमृतसर एक्सप्रेस और शहीद एक्सप्रेस लगभग तीस-तीस मिनट देरी से पहुंचीं।

    इसी तरह छेहरटा लुधियाना मेमू चालीस मिनट, सचखंड एक्सप्रेस बीस मिनट, अमृतसर इंटरसिटी एक्सप्रेस चालीस मिनट और हीराकुंड एक्सप्रेस बीस मिनट की देरी से चली।

    यह भी पढ़ें- तरनतारन में बंद चीनी मिल पर विवाद; रिहा हुए किसानों का प्रदर्शन, पुडा-पनग्रेन को जमीन देने के फैसले का विरोध

    घंटों स्टेशन पर इंतजार कर रहे यात्री

    यात्रियों का कहना है कि पिछले कई दिनों से ट्रेनों की देरी का सिलसिला जारी है। त्योहार के समय जब लोगों को अपने घर पहुंचने की जल्दी होती है, ऐसे में घंटों स्टेशन पर इंतजार करना पड़ रहा है। कई यात्रियों ने बताया कि उन्हें अपने कामकाज और पारिवारिक कार्यक्रमों में भी देरी का सामना करना पड़ रहा है।

    यह भी पढ़ें- बरनाला में दर्दनाक हादसा; रूड़ेके मानसा रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

    ट्रैफिक दबाव के चलते कुछ ट्रेनें प्रभावित

    रेलवे अधिकारियों का कहना है कि परिचालन कारणों और ट्रैफिक दबाव के चलते कुछ ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। हालांकि, यात्रियों को समय पर सूचना देने और सुविधा उपलब्ध कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। होली के नजदीक आते ही यात्रियों की संख्या में तेजी से वृद्धि हो रही है। ऐसे में यदि ट्रेनों की लेटलतीफी जारी रही तो आने वाले दिनों में भी यात्रियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- पंजाब के मोगा में अमेरिका भेजने का झांसा देकर डेढ़ करोड़ रुपये की ठगी, दंपती समेत पांच के खिलाफ केस दर्ज