विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

KP स्टेडियम उद्घाटन में AAP के दो गुट आमने-सामने, टिकट को लेकर बढ़ी खींचतान; परगट समर्थकों ने किया दावा

Published: Fri, 04 Sep 2026 11:26 AM (IST)

जालंधर कैंट में आम आदमी पार्टी की अंदरूनी गुटबाजी बढ़ती दिखी। केपी स्टेडियम उद्घाटन पर थियाड़ा और मलकीत सिंह समर्थक आमने-सामने रहे, टिकट दावेदारी ने खींचतान बढ़ाई।

आप नेता राजविंदर कौर और मलकीत सिंह अपना-अपना पक्ष रखते हुए।

आप नेता राजविंदर कौर और मलकीत सिंह अपना-अपना पक्ष रखते हुए।

HighLights

  1. केपी स्टेडियम उद्घाटन में AAP के दो गुट आमने-सामने।

  2. जालंधर कैंट में आगामी चुनाव के टिकट पर बढ़ी खींचतान।

  3. राजविंदर कौर थियाड़ा और डिप्टी मेयर मलकीत सिंह के समर्थक भिड़े।

जागरण संवाददाता, जालंधर। जालंधर कैंट विधानसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी के भीतर चल रही खींचतान अब सार्वजनिक रूप से नजर आने लगी है। वीरवार को केपी स्टेडियम के नवीनीकरण के उद्घाटन समारोह में पार्टी के दो गुट आमने-सामने दिखाई दिए। कार्यक्रम में नेताओं के साथ उनके समर्थकों की मौजूदगी ने भी अंदरूनी गुटबाजी को उजागर कर दिया।

उद्घाटन समारोह में आम आदमी पार्टी की हलका इंचार्ज राजविंदर कौर थियाड़ा और डिप्टी मेयर मलकीत सिंह पहुंचे। दोनों नेताओं के समर्थक भी बड़ी संख्या में मौके पर मौजूद रहे। इस दौरान शक्ति प्रदर्शन जैसा माहौल दिखाई दिया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक परगट सिंह के समर्थक भी पहुंचे और उन्होंने स्टेडियम के नवीनीकरण का श्रेय पूर्व विधायक को देने का दावा किया।

यह भी पढ़ें- पंजाब चुनाव से पहले भाजपा में ‘दिमागी नक्सल’ शब्द पर सवाल, कैप्टन अमरिंदर ने PM मोदी से मांगी स्पष्टता

कैंट में टिकट पर राजनीतिक खींचतान

कैंट विधानसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी की ओर से आगामी विधानसभा चुनाव में टिकट की दावेदारी को लेकर स्थिति लगातार दिलचस्प होती जा रही है। पार्टी के भीतर कई नेता टिकट के लिए अपनी जमीन मजबूत करने में जुटे हैं। डिप्टी मेयर मलकीत सिंह कैंट से टिकट के प्रमुख दावेदार माने जा रहे हैं। वहीं, हलका इंचार्ज राजविंदर कौर थियाड़ा भी अपनी दावेदारी को लेकर सक्रिय हैं। दोनों नेताओं के बीच लंबे समय से राजनीतिक खींचतान की चर्चा है।

यह भी पढ़ें- लुधियाना जासूसी मामले में बड़ा खुलासा, पाकिस्तान से मिला था हथियार; फिरोजपुर और राजस्थान में रची थी खौफनाक साजिश

कई और नेता भी टिकट की दौड़ में

इसके अलावा काकू आहलूवालिया और मंगल सिंह के नाम भी टिकट की दौड़ में सामने आ रहे हैं। ऐसे में एक ही विधानसभा क्षेत्र से कई नेताओं की दावेदारी ने पार्टी के भीतर प्रतिस्पर्धा बढ़ा दी है। नेताओं के समर्थक भी अपने-अपने नेताओं के पक्ष में माहौल बनाने में जुटे हुए हैं।

केपी स्टेडियम के उद्घाटन समारोह में जिस तरह अलग-अलग नेताओं के समर्थक आमने-सामने दिखाई दिए, उससे साफ है कि कैंट में टिकट की लड़ाई अब केवल अंदरूनी चर्चा तक सीमित नहीं रही है। 

यह भी पढ़ें- पटियाला में हाई कोर्ट की परीक्षा में 'मुन्ना भाई' की एंट्री, दूसरी छात्रा की जगह एग्जाम देने पहुंची युवती गिरफ्तार