Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जालंधर के बस्ती शेख में गुंडागर्दी, पुरानी रंजिश के चलते घर में घुसकर हमला, शीशे और सामान तोड़ा

    Updated: Fri, 22 May 2026 11:43 AM (GMT+05:30)

    जालंधर के बस्ती शेख इलाके में पुरानी रंजिश के चलते दर्जनों युवकों ने एक घर पर हमला कर तोड़फोड़ की। हथियारबंद हमलावरों ने घर का सामान नुकसान पहुंचाया। ...और पढ़ें

    घटना के बाद टूटी हुई कुर्सियां।

    घटना के बाद टूटी हुई कुर्सियां।

    HighLights

    1. जालंधर के बस्ती शेख में घर पर हुआ हमला।

    2. पुरानी रंजिश के कारण दर्जनों युवकों ने की तोड़फोड़।

    3. पुलिस ने जांच शुरू की, सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही।

    जागरण संवाददाता, जालंधर। पंजाब के जालंधर शहर के बस्ती शेख इलाके में वीरवार देर रात उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब पुरानी रंजिश के चलते दर्जनों युवकों ने एक घर पर हमला कर दिया। हथियारों से लैस होकर पहुंचे युवकों ने घर में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की। घटना के दौरान इलाके में चीख-पुकार और दहशत का माहौल बन गया।

    हमले में घर के खिड़की-दरवाजों के शीशे, घरेलू सामान और एलसीडी तक तोड़ दी गई। वारदात के बाद आरोपित मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस कंट्रोल रूम की टीम और पीसीआर कर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने हालात को संभालते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में पुरानी रंजिश को हमले की मुख्य वजह माना जा रहा है।

    जानकारी के अनुसार पीड़ित परिवार और आरोपित पहले एक-दूसरे के करीबी बताए जा रहे हैं। दोनों पक्ष पहले साथ रहते थे, लेकिन किसी पुराने विवाद के बाद उनके संबंध बिगड़ गए। बताया जा रहा है कि लंबे समय से दोनों पक्षों के बीच तनाव बना हुआ था।

    यह भी पढ़ें- पंजाब के गुरदासपुर में सड़क हादसा, अमृतसर से जम्मू जा रही टूरिस्ट बस पलटने से दो छात्रों की मौत; 8 यात्री घायल

    एक दर्जन के करीब युवकों ने किया हमला

    पीड़ित परिवार ने बताया कि सुबह उनके तीन दोस्तों को किसी काम के सिलसिले में बुलाया गया था। इसके बाद लगातार फोन कॉल आने लगे, जिससे उन्हें किसी अनहोनी की आशंका होने लगी थी। परिवार का आरोप है कि कुछ समय बाद करीब एक दर्जन से अधिक युवक हथियार लेकर उनके घर पहुंच गए।

    खबरें और भी

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हमलावर पहले घर के बाहर हंगामा करते रहे और फिर जबरन घर में घुस गए। आरोपितों ने घर के अंदर रखे सामान को नुकसान पहुंचाया और जमकर उत्पात मचाया। घटना के बाद घर के अंदर टूटे हुए शीशे और बिखरा सामान साफ तौर पर हमले की भयावहता बयान कर रहा था।

    यह भी पढ़ें- 'मानवाधिकार आयोग कोई अदालत नहीं, इसके निर्देश सरकारों पर बाध्यकारी नहीं', पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट का बड़ा फैसला

    पुलिस ने पूछताछ के बाद की जांच शुरू

    इलाके के लोगों ने शोर-शराबा सुनकर तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। इसके बाद पीसीआर टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ भी की और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

    पुलिस अब इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। अधिकारियों का कहना है कि शिकायत और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है।

    यह भी पढ़ें- सरकारी कार्यालयों के प्रीपेड मीटरों का अब होगा एडवांस रिचार्ज, पंजाब सरकार का बड़ा फैसला