लुधियाना में घर से निकली युवती रहस्यमय ढंग से हुई लापता, बैंक के पास आखिरी बार दिखी
आंबेडकर नगर में 19 वर्षीय युवती घर से निकलने के बाद लापता हो गई। आखिरी बार वह बैंक के पास देखी गई। पुलिस मोबाइल लोकेशन और कैमरों के आधार पर उसकी तलाश ...और पढ़ें

लापता युवती की फाइल फोटो।
HighLights
लुधियाना के अंबेडकर नगर से युवती लापता।
पूजा कुमारी 30 अप्रैल को घर से निकली थी।
पुलिस मोबाइल लोकेशन, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही।
संवाद सूत्र, लुधियाना। लुधियाना के आंबेडकर नगर इलाके में एक 19 वर्षीय युवती के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद परिवार में चिंता और बेचैनी का माहौल है। परिजनों ने पुलिस से बेटी को जल्द ढूंढने की अपील की है, जबकि पुलिस ने भी मामले की जांच तेज कर दी है।
लापता युवती की पहचान पूजा कुमारी के रूप में हुई है। उसके पिता बबलू पंडित ने बताया कि 30 अप्रैल को दोपहर करीब तीन बजे उनकी बेटी घर से पास की दुकान पर जाने के लिए निकली थी। सामान्य तौर पर वह कुछ ही समय में वापस लौट आती थी, लेकिन उस दिन वह घर नहीं लौटी। शुरू में परिवार को लगा कि वह किसी काम में व्यस्त होगी, लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद चिंता बढ़ गई।
यह भी पढ़ें- पंजाब के सहायता प्राप्त स्कूल अध्यापक वेतन और पेंशन में देरी से भड़के, धूरी में 9 मई को रोष मार्च
खुद ढूंढा, नहीं मिली सफलता
परिजनों ने अपने स्तर पर आसपास के इलाकों, रिश्तेदारों और परिचितों के यहां उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद परिवार ने आसपास लगे कैमरों की जांच की, जिसमें युवती को आखिरी बार एक बैंक के पास बने एटीएम के नजदीक देखा गया। इसके बाद वह कहां गई, इसका कोई पता नहीं चल सका है।
यह भी पढ़ें- पठानकोट में दिनदहाड़े महिला से पर्स स्नैच, बाइक सवार फरार; कैमरे में कैद हुई वारदात
माेबाइल लोकेशन से खोजने का प्रयास जारी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस चौकी ग्यासपुरा के जांच अधिकारी इकबाल सिंह ने बताया कि युवती की तलाश के लिए मोबाइल की लोकेशन और आसपास के कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। साथ ही इलाके में लोगों से भी पूछताछ की जा रही है, ताकि कोई सुराग मिल सके।
खबरें और भी
पुलिस का कहना है कि मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है और हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं, परिजनों ने प्रशासन से अपील की है कि उनकी बेटी को जल्द से जल्द सुरक्षित ढूंढा जाए। इस घटना के बाद इलाके के लोगों में भी चिंता बढ़ गई है और वे पुलिस से जल्द कार्रवाई की उम्मीद कर रहे हैं।