रेलवे लाइन पर मिला व्यक्ति का शव, स्वजनों ने जताई हत्या की आशंका; पत्नी समेत तीन पर केस
मलोट में रेलवे लाइन पर मिले व्यक्ति के शव के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताई। पुलिस ने पत्नी सहित तीन के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है, पोस्टमा ...और पढ़ें

मृतक की फाइल फोटो।
HighLights
मलोट में रेलवे लाइन के पास मिला व्यक्ति का शव।
परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए साजिश का आरोप लगाया।
पुलिस ने मृतक की पत्नी समेत तीन लोगों पर मामला दर्ज किया।
संवाद सूत्र, मलोट। मुक्तसर साहिब के मलोट के बाबा श्री चंद नगर निवासी एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक का शव दो दिन पहले रेलवे लाइन के पास मिला था। अब इस मामले में स्वजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए साजिश का आरोप लगाया है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर मृतक की पत्नी सहित तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मृतक की पहचान अशोक कुमार पुत्र पन्नू राम के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उनके परिवार में दो बेटियां और एक बेटा हैं, जो अभी छोटे हैं। मृतक के भाई दर्शन कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 29 अप्रैल को मलेरकोटला गए हुए थे। जब वह 2 मई को वापस लौटे, तब उन्हें रेलवे पुलिस द्वारा सूचना दी गई कि उनके भाई का शव रेलवे लाइन के पास मिला है।
दर्शन कुमार का कहना है कि उन्हें अपने भाई की मौत पर संदेह है। उनका आरोप है कि यह कोई सामान्य घटना नहीं, बल्कि सुनियोजित तरीके से की गई हत्या हो सकती है। उन्होंने पुलिस से मामले की गहन जांच कर दोषियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।
यह भी पढ़ें- फरीकोट में काॅलेज विवाद से आहत छात्र नहर में कूदा, मौत; पोस्ट डाल कर जताई पीड़ा, लाइब्रेरी इंचार्ज पर केस
पुलिस ने शिकायत के बाद जांच की शुरू
परिजनों की शिकायत के बाद रेलवे पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मृतक की पत्नी बब्बी देवी, उसके एक रिश्तेदार और एक अन्य महिला के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- एफसीआइ गोदाम से गेहूं चोरी करते युवक रंगे हाथ पकड़ा, लोगों ने घेरकर पीटा; कबूलनामे का Video वायरल
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर भी होगी जांच
फिलहाल मृतक का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, जिसके बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की दिशा तय की जाएगी।
इस घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है और लोग सच्चाई सामने आने का इंतजार कर रहे हैं। परिजनों ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा है कि उन्हें न्याय मिलना चाहिए।
यह भी पढ़ें- पंजाब पुलिस हाउसिंग सोसाइटी 146 करोड़ घोटाले पर हाई कोर्ट सख्त; सरकार व अधिकारियों को नोटिस