Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    एफसीआइ गोदाम से गेहूं चोरी करते युवक रंगे हाथ पकड़ा, लोगों ने घेरकर पीटा; कबूलनामे का Video वायरल

    Updated: Mon, 04 May 2026 05:03 PM (GMT+05:30)

    तरनतारन के कोट बुड्ढा गांव में एफसीआइ गोदाम से गेहूं चोरी करते युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। बोरियां बरामद कर उसे पुलिस के हवाले किया गया, मामले की ...और पढ़ें

    HighLights

    1. तरनतारन में एफसीआई गोदाम से गेहूं चोरी।

    2. ग्रामीणों ने युवक को रंगे हाथ पकड़ा, पिटाई की।

    3. चोरी का वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी।

    जागरण संवाददाता, तरनतारन। तरनतारन जिले के विधानसभा क्षेत्र पट्टी के गांव कोट बुड्ढा में एफसीआइ के गोदाम से गेहूं चोरी करने का मामला सामने आया है। इस दौरान एक युवक को ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। मौके से चोरी की गई गेहूं की बोरियां भी बरामद कर ली गईं। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने युवक को काबू कर लिया और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया।

    जानकारी के अनुसार रविवार शाम को कुछ लोगों को गोदाम में संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिली। इसके बाद ग्रामीणों ने निगरानी करते हुए मौके पर पहुंचकर युवक को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि वह अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर गोदाम से गेहूं की बोरियां निकाल रहा था। हालांकि अन्य साथी मौके से फरार हो गए।

    यह भी पढ़ें- पंजाब पुलिस हाउसिंग सोसाइटी 146 करोड़ घोटाले पर हाई कोर्ट सख्त; सरकार व अधिकारियों को नोटिस

    पहले भी चोरी के लग चुके इल्जाम

    ग्रामीणों के अनुसार पकड़ा गया युवक इलाके के ही एक व्यक्ति का बेटा है और पहले भी उस पर चोरी के आरोप लग चुके हैं। लोगों ने मौके पर ही उससे चोरी की गई बोरियां बरामद कर लीं। इसके बाद कुछ लोगों ने उसकी धुनाई भी कर दी, जिसकी वीडियो किसी ने बना ली। यह वीडियो बाद में इंटरनेट माध्यम पर फैल गई, जिससे मामले ने तूल पकड़ लिया।

    वीडियो में युवक यह कहते हुए दिखाई दे रहा है कि वह पहली बार इस तरह की हरकत में शामिल हुआ है। हालांकि पुलिस इस दावे की पुष्टि जांच के बाद ही करेगी। घटना के बाद ग्रामीणों ने युवक को पुलिस के हवाले कर दिया।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- विदेशी नंबरों से मजीठिया को मिली धमकियां, सुरक्षा पर उठा सवाल; हाईकोर्ट में चल रही सुनवाई से बढ़ी संवेदनशीलता

    पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की

    थाना सदर पट्टी के प्रभारी सब इंस्पेक्टर विपन कुमार ने बताया कि संबंधित पुलिस चौकी के प्रभारी ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले की गहन जांच की जा रही है और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस वारदात में और कौन कौन शामिल थे और क्या यह कोई संगठित प्रयास था। वहीं, प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि कानून को अपने हाथ में न लें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

    यह भी पढ़ें- पेंशन और भत्तों को लेकर शिक्षक उतरेंगे सड़कों पर, आर पार की लड़ाई का ऐलान; ईटीटी यूनियन ने शुरू किया आंदोलन