Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पठानकोट में दिनदहाड़े महिला से पर्स स्नैच, बाइक सवार फरार; कैमरे में कैद हुई वारदात

    Updated: Mon, 04 May 2026 05:48 PM (IST)

    सुजानपुर में दिनदहाड़े महिला से पर्स छीनने की घटना सामने आई। मोटरसाइकिल सवार युवक वारदात कर फरार हो गया। घटना कैमरे में कैद है और पुलिस आरोपी की तलाश ...और पढ़ें

    HighLights

    1. सुजानपुर में दिनदहाड़े महिला से पर्स छीना गया।

    2. घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई, पुलिस तलाश में।

    3. बढ़ती घटनाओं से इलाके में दहशत, गश्त बढ़ाने की मांग।

    जागरण संवाददाता, पठानकोट। पठानकोट जिले के सुजानपुर क्षेत्र में दिनदहाड़े लूट की घटना ने लोगों में भय का माहौल पैदा कर दिया है। एक मोटरसाइकिल सवार युवक ने बाजार में खरीदारी करने आई महिला से पर्स छीनकर फरार हो गया। घटना उस समय हुई जब महिला अपने बेटे के साथ एक निजी भवन के पास से गुजर रही थी।

    पीड़ित महिला डाॅली देवी, निवासी माधोपुर, ने बताया कि वह सुजानपुर बाजार में खरीदारी के लिए आई थीं। घटना के समय उनका बेटा उनके साथ था और उसके हाथ में पर्स था। तभी पीछे से एक युवक मोटरसाइकिल पर आया और अचानक झपट्टा मारकर पर्स छीन लिया। महिला के अनुसार उसने तुरंत शोर मचाया, लेकिन आरोपी तेज गति से मौके से फरार हो गया।

    यह भी पढ़ें- रेलवे लाइन पर मिला व्यक्ति का शव, स्वजनों ने जताई हत्या की आशंका; पत्नी समेत तीन पर केस

    CCTV में दिखा मोटरसाइकिल सवार

    घटना पास में लगे कैमरे में कैद हो गई है, जिससे पुलिस को आरोपी की पहचान करने में मदद मिलने की उम्मीद है। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी। पुलिस द्वारा कैमरे की तस्वीरों और अन्य सुरागों के आधार पर आरोपी की तलाश जारी है।

    इस घटना के बाद इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है। स्थानीय निवासियों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में गश्त बढ़ाई जाए और बढ़ती लूटपाट की घटनाओं पर सख्त कार्रवाई की जाए। लोगों का कहना है कि पिछले कुछ समय से इस तरह की घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे आमजन में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- फरीकोट में काॅलेज विवाद से आहत छात्र नहर में कूदा, मौत; पोस्ट डाल कर जताई पीड़ा, लाइब्रेरी इंचार्ज पर केस

    पुलिस स्नैचर की पहचान में जुटी

    थाना प्रभारी मोहित टांक ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और कैमरे में कैद तस्वीरों को खंगाला जा रहा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आरोपी को जल्द पकड़ लिया जाएगा और कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

    प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि ऐसी घटनाओं पर समय रहते रोक लगाई जा सके।

    यह भी पढ़ें- एफसीआइ गोदाम से गेहूं चोरी करते युवक रंगे हाथ पकड़ा, लोगों ने घेरकर पीटा; कबूलनामे का Video वायरल