विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एक्टर सोनू सूद ने 'छत आपकी-जिम्मेदारी हमारी' अभियान से बाढ़ पीड़ितों को दी राहत, 180 परिवारों को मिला पक्का घर

Published: Wed, 01 Jul 2026 04:58 PM (IST)

सोनू सूद और मालविका सूद के ‘छत आपकी-जिम्मेदारी हमारी’ अभियान के तहत अब तक 180 जरूरतमंद परिवारों को पक्के घर ...और पढ़ें

HighLights

  1. सोनू सूद के अभियान से 180 परिवारों को पक्के घर मिले।

  2. बाढ़ प्रभावित जरूरतमंदों को 'छत आपकी-जिम्मेदारी हमारी' से राहत।

  3. मोगा में प्रशिक्षण और रोजगार केंद्र भी शुरू होंगे।

राज कुमार राजू, मोगा। बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद और उनकी बहन तथा मोगा विधानसभा क्षेत्र की कांग्रेस प्रभारी मालविका सूद की सामाजिक पहल 'छत आपकी-जिम्मेदारी हमारी' जरूरतमंद परिवारों के लिए उम्मीद की नई किरण बनकर उभरी है। पंजाब में आई बाढ़ के दौरान जिन गरीब परिवारों के कच्चे मकान और टाइलों वाली छतें क्षतिग्रस्त हो गई थीं, उन्हें इस अभियान के माध्यम से पक्का आशियाना उपलब्ध कराया जा रहा है।

अब तक 257 परिवारों के लिए घर बनाने के लक्ष्य में से 180 परिवारों को नए घर सौंपे जा चुके हैं, जबकि शेष घरों का निर्माण कार्य तेजी से जारी है। मोगा पहुंचे सोनू सूद और मालविका सूद से मिलने के लिए वे परिवार भी उनके आवास पर पहुंचे, जिन्हें इस अभियान के तहत नए घर मिले हैं। परिवारों ने भावुक होकर कहा कि उनके पास धन्यवाद देने के लिए शब्द भी कम पड़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि वर्षों तक वे कच्चे मकानों, तिरपालों और अस्थायी छतों के नीचे रहने को मजबूर थे।

कई लोग आए, वादे करके चले गए, लेकिन किसी ने उनकी परेशानी दूर नहीं की। ऐसे समय में सोनू सूद और मालविका सूद ने न केवल उनका दर्द समझा, बल्कि पक्की छत देकर उनके जीवन में नई उम्मीद जगाई।

यह भी पढ़ें- पंजाब में 90 प्रतिशत वोटरों की मैपिंग पूरी, मुख्यमंत्री बोले- कोई भी पात्र मतदाता सूची से बाहर नहीं होगा

परिवारों ने किया आभार व्यक्त

लाभार्थियों ने कहा कि आज उनके परिवार सम्मान और सुरक्षा के साथ अपने घरों में रह रहे हैं। उन्होंने सूद परिवार का दिल से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जब भी उन्हें उनकी जरूरत होगी, वे हमेशा उनके साथ खड़े रहेंगे।इस अवसर पर सोनू सूद और मालविका सूद ने कहा कि मानवता की सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है। उन्होंने बताया कि शेष परिवारों के घरों की छतों का काम भी जल्द पूरा कर दिया जाएगा।

उन्होंने आगे कहा कि जल्द ही मोगा में प्रशिक्षण केंद्र, पुनर्वास (रिहैबिलिटेशन) केंद्र तथा युवाओं के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में भी कार्य शुरू किया जाएगा। उनका कहना था कि हर परिवार को सुरक्षित छत मिलना उसका बुनियादी अधिकार है और समाज के सक्षम लोगों को ऐसे मानवीय कार्यों में बढ़-चढ़कर योगदान देना चाहिए। 

यह भी पढ़ें- पठानकोट से पंजाब में दाखिल हुआ मानसून, अगले 4 दिन पूरे प्रदेश में बारिश के आसार; गर्मी से मिलेगी राहत

180 परिवारों के सपने हुए साकार

'छत आपकी-जिम्मेदारी हमारी' अभियान की सबसे बड़ी उपलब्धि यह है कि अब तक 180 गरीब और जरूरतमंद परिवारों को पक्का आशियाना मिल चुका है। ये वे परिवार हैं जो वर्षों से कच्चे मकानों, टूटी छतों या तिरपाल के नीचे जीवन गुजार रहे थे। बाढ़ और बारिश ने उनकी परेशानियां और बढ़ा दी थीं। सोनू सूद और मालविका सूद की इस पहल ने इन परिवारों को केवल सुरक्षित घर ही नहीं, बल्कि सम्मान के साथ जीने का विश्वास भी दिया है।

अभियान के तहत कुल 257 घर बनाने का लक्ष्य है, जिसे जल्द पूरा करने की बात कही गई है। लोगों का मानना है कि यह अभियान समाज सेवा की एक प्रेरणादायक मिसाल बनकर सामने आया है।

नई छत से लौटी जीवन की उम्मीद

अभियान से लाभान्वित परिवारों ने भावुक होकर कहा कि उनकी जिंदगी में आया यह बदलाव कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने बताया कि पहले बारिश और सर्दियों के मौसम में उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। कई राजनीतिक नेता आए, आश्वासन दिए, लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ।

वहीं सोनू सूद और मालविका सूद ने बिना किसी भेदभाव के उनकी मदद कर उन्हें पक्की छत उपलब्ध कराई। लाभार्थियों ने कहा कि अब उनके बच्चे सुरक्षित वातावरण में रह रहे हैं और पूरा परिवार सम्मानपूर्वक जीवन जी रहा है। उन्होंने कहा कि सूद परिवार की यह सेवा हमेशा याद रखी जाएगी और वे हर समय उनके साथ खड़े रहेंगे। 

यह भी पढ़ें- पंजाब में लेक्चरर भर्ती विवादों में, आरक्षित सीटों को लेकर उठे सवाल; बसपा विधायक ने मुख्य सचिव को लिखा पत्र

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।