परीक्षा देकर लौटी छात्रा पर मां के मामा ने किया हमला; तेजधार हथियार से काटा, चहरे पर गंभीर चोटें
पंजाब के मोगा जिले के दौलतपुरा ऊंचा गांव में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। आठवीं कक्षा की छात्रा राजदीप कौर पर उसकी मां के मामा ने तेजधार हथियार स ...और पढ़ें

अस्पताल में उपचाराधीन छात्रा।
HighLights
मोगा में छात्रा पर मां के मामा ने किया हमला।
तेजधार हथियार से हमला, छात्रा गंभीर रूप से घायल।
पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की।
जागरण संवाददाता, मोगा। पंजाब के जिला मोगा के गांव दौलतपुरा ऊंचा में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली 14 वर्षीय किशोरी पर उसकी मां के मामा ने तेजधार हथियार से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
घायल छात्रा राजदीप कौर ने बताया कि उसकी मां का मामा पिछले कई महीनों से उनके घर में रह रहा था और वहीं खाना-पीना करता था। परिवार ने उसे अपने सदस्य की तरह रखा हुआ था, लेकिन वह न जाने किस बात को लेकर मन में रंजिश रखे हुए था।
सोमवार को जब राजदीप कौर अपनी आठवीं कक्षा की परीक्षा देकर घर लौटी और कमरे में वर्दी बदलने गई, तो आरोपी पहले से ही कमरे के दरवाजे के पीछे छिपा बैठा था। जैसे ही वह अंदर गई, आरोपी ने दरवाजा बंद कर तेजधार हथियार से उस पर हमला कर दिया।
यह भी पढ़ें- गुरदासपुर में अलर्ट के बावजूद पुलिसकर्मियों की हत्या, इनपुट के बाद भी क्यों नहीं बढ़ी मुस्तैदी?
खून से लतपथ हुई छात्रा
हमले में किशोरी बुरी तरह लहूलुहान हो गई और उसने शोर मचाया। शोर सुनकर उसकी मां मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर बेटी को बाहर निकाला। तुरंत एंबुलेंस की सहायता से उसे सिविल अस्पताल मोगा पहुंचाया गया। अस्पताल के इमरजेंसी स्टाफ ने प्राथमिक उपचार देने के बाद मामले की सूचना पुलिस को दे दी।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- बठिंडा में राहगीरों से मारपीट कर लूटपाट करने वाला गैंग सक्रिय, वीडियो वायरल होने से दहशत और बढ़ी
आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
घटना ने पूरे गांव में आक्रोश और हैरानी पैदा कर दी है। लोग यह सवाल उठा रहे हैं कि जिस व्यक्ति को परिवार ने सहारा दिया, उसी ने ऐसी वारदात को अंजाम कैसे दे दिया। यह मामला सामाजिक और पारिवारिक विश्वास पर भी गंभीर प्रश्नचिह्न लगाता है।
पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर पीड़िता के बयान दर्ज किए हैं और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषी को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।