मोगा में तीन दिन से चल रहा रोष धरना समाप्त; सिविल सर्जन के आश्वासन पर सफाई कर्मियों ने शुरू किया काम
मोगा के सिविल अस्पताल में सुपरवाइजर को सफाई कर्मचारी बनाने के विरोध में चल रहा तीन दिन का रोष धरना ...और पढ़ें

सिविल सर्जन कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे सफाई कर्मचारी।
HighLights
मोगा सिविल अस्पताल में तीन दिन का धरना समाप्त।
सुपरवाइजर विक्रम विक्की को पद पर बहाल किया गया।
सिविल सर्जन के आश्वासन पर सफाई कर्मियों ने काम शुरू किया।
जागरण संवाददाता, मोगा। पंजाब में मोगा के मथुरा दास सिविल अस्पताल में सुपरवाइजर विक्रम कुमार विक्की को सफाई कर्मचारी के रूप में लगाए जाने के विरोध में चल रहा रोष धरना वीरवार को समाप्त हो गया। पिछले तीन दिनों से सफाई कर्मचारी अस्पताल परिसर में प्रदर्शन कर रहे थे। सिविल सर्जन और वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी के हस्तक्षेप के बाद दोनों पक्षों के बीच बातचीत हुई, जिसके बाद कर्मचारियों ने धरना समाप्त कर दिया।
गौरतलब है कि मथुरा दास सिविल अस्पताल में सुपरवाइजर विक्रम कुमार विक्की को सफाई कर्मचारी के रूप में लगाने के विरोध में कर्मचारियों ने रोष व्यक्त किया था। इसके चलते पिछले तीन दिनों से अस्पताल परिसर में धरना चल रहा था। इस दौरान अस्पताल में सफाई व्यवस्था भी प्रभावित हो गई थी।
धरने के कारण अस्पताल के विभिन्न हिस्सों में सफाई का काम प्रभावित रहा। मदर एंड चाइल्ड ब्लाक, माइनर ओटी सहित कई वार्डों और अस्पताल परिसर में कूड़ा करकट जमा हो गया था। हालांकि ठेकेदार की ओर से व्यवस्था को सामान्य रखने का प्रयास किया गया, लेकिन जमीनी स्तर पर सफाई व्यवस्था पूरी तरह से बहाल नहीं हो सकी।
यह भी पढ़ें- श्री हरिमंदिर साहिब पहुंचे केजरीवाल- CM मान; शराब मामले में कार्रवाई पर बोले- अदालत ने कहा मामला बनता ही नहीं
विभिन्न युनियनें भी समर्थन में उतरीं
वीरवार को धरने के तीसरे दिन प्रदर्शन की अध्यक्षता क्लास फोर गवर्नमेंट इंप्लाइज यूनियन पंजाब जिला मोगा के प्रधान चमन लाल संगेलियां ने की। धरने के दौरान कर्मचारियों ने सरकार, अस्पताल प्रशासन और ठेकेदार के खिलाफ नारेबाजी भी की। प्रदर्शन में सफाई सेवक यूनियन नगर निगम के प्रधान साथी सोमनाथ चौबड़, पूर्व प्रधान मदन लाल बोहत, कैशियर अजय कुमार, चेयरमैन राजिंदर बोहत, वाल्मीकि सभा पंजाब के सरप्रस्त अशोक सफरी तथा जिला महासचिव भूपिंदर सिंह सेखों सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे।
धरना शुरू होने के कुछ समय बाद वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डा. हरिंदर सिंह सूद ने यूनियन के पदाधिकारियों से बातचीत की। इसके बाद कर्मचारियों और अधिकारियों की सिविल सर्जन डा. रमणदीप सिंगला के साथ बैठक करवाई गई।
यह भी पढ़ें- बठिंडा में नशा तस्करी के आरोपी की अवैध इमारत पर चला बुलडोजर; अभियान में अब तक 14 निर्माण ढहाए
पहले की तरह काम करेंगे सुपरवाइजर
बैठक के दौरान सिविल सर्जन ने कर्मचारियों की बात सुनी और उन्हें भरोसा दिलाया कि सुपरवाइजर विक्रम कुमार विक्की पहले की तरह अपने पद पर काम जारी रखेंगे। प्रशासन की ओर से दिए गए इस आश्वासन के बाद कर्मचारियों ने अपना धरना समाप्त कर दिया और दोबारा सफाई कार्य शुरू कर दिया।
इस अवसर पर डा. गगनदीप सिंह भी मौजूद रहे। इसके अलावा रछपाल सिंह, राजपाल सिंह, प्रेम कटारिया, विक्रम कुमार, प्रवीण कौर, बलजीत कौर, कुलवंत कौर, जगतार कौर, अनीश कुमार, सुमित्रा, सुखदीप कौर, सुनील, साजन, सोनू रौझियां, हरप्रीत सिंह, मनीष कुमार, सुरिंदर कुमार, गुरतेज सिंह, राकेश कुमार, मनप्रीत कौर, रविंदर सिंह, महिंदर कौर, मंदीप कौर और गुरमीत सिंह समेत कई कर्मचारी उपस्थित रहे।
धरना समाप्त होने के बाद अस्पताल में सफाई व्यवस्था दोबारा शुरू कर दी गई है और प्रशासन ने कर्मचारियों को आश्वस्त किया है कि उनकी समस्याओं का समाधान बातचीत के माध्यम से किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- क्या अब Train में घर से ले जाना होगा खाना? गैस संकट से Railways की पैंट्री सेवा प्रभावित
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।