Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    आज मुक्तसर साहिब पहुंच रहे सीएम भगवंत मान, चौपाल लगाएंगे; गांव साहिब चंद में लोगों से होगा सीधा संवाद

    Updated: Sun, 10 May 2026 08:30 AM (IST)

    मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज गिद्दड़बाहा के गांव साहिब चंद में चौपाल कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री लोगों से सीधा संवाद कर ...और पढ़ें

    पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान।

    पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान।

    HighLights

    1. मुख्यमंत्री भगवंत मान का श्री मुक्तसर साहिब दौरा।

    2. गांव साहिब चंद में 'चौपाल' कार्यक्रम का आयोजन।

    3. लोगों से सीधा संवाद, समस्याओं और विकास पर चर्चा।

    जागरण संवाददाता, श्री मुक्तसर साहिब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज श्री मुक्तसर साहिब के अंतर्गत आते गिद्दड़बाहा विधानसभा क्षेत्र के गांव साहिब चंद में चौपाल कार्यक्रम के तहत लोगों से सीधा संवाद करेंगे। मुख्यमंत्री का यह कार्यक्रम रविवार शाम पांच बजे आयोजित होगा, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक और प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गई हैं।

    मुख्यमंत्री भगवंत मान अपने चौपाल कार्यक्रमों के जरिए लगातार गांवों और कस्बों में पहुंचकर लोगों से सीधा संपर्क कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज वह गांव साहिब चंद पहुंचेंगे, जहां वह क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनेंगे और विकास से जुड़े मुद्दों पर बातचीत करेंगे। माना जा रहा है कि कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री सरकार की विभिन्न योजनाओं और पंजाब सरकार की उपलब्धियों का भी जिक्र कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- फतेहगढ़ साहिब में केंद्रीय एजेंसियों पर बरसे सीएम मान, बोले- डराने की कोशिश हो रही, लेकिन हम झुकेंगे नहीं

    विभाग ने पूरी की तैयारियां

    गिद्दड़बाहा क्षेत्र में मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर लोगों में भी उत्साह देखा जा रहा है। स्थानीय स्तर पर कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भी कार्यक्रम को लेकर खासा उत्साह बना हुआ है।

    राजनीतिक हलकों में इस दौरे को महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि मुख्यमंत्री इन दिनों लगातार अलग-अलग जिलों में जाकर लोगों के बीच संवाद स्थापित कर रहे हैं। चौपाल कार्यक्रमों के माध्यम से सरकार सीधे तौर पर जनता से जुड़ने और स्थानीय मुद्दों को समझने की कोशिश कर रही है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- पंजाब में ED की कार्रवाई पर भड़के संजय सिंह, बोले- सरकार को बदनाम करने की साजिश कर रहे पीएम मोदी

    सरकार गावों व शहरों के विकास में जुटी

    मुख्यमंत्री भगवंत मान पहले भी कई मौकों पर कह चुके हैं कि उनकी सरकार गांवों और शहरों के विकास के लिए लगातार काम कर रही है और लोगों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। ऐसे में आज का यह चौपाल कार्यक्रम भी क्षेत्रीय विकास और लोगों की शिकायतों के समाधान के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

    मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर भी विशेष इंतजाम किए गए हैं। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार कार्यक्रम स्थल पर लोगों की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।

    यह भी पढ़ें- श्री हरिमंदिर साहिब जाने वाली चार प्रमुख सड़कों का बदलेगा स्वरूप, अगले सप्ताह शुरू होगा निर्माण कार्य