Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मलोट-गिद्दड़बाहा मार्ग पर कार और मोटरसाइकिल की टक्कर में युवक की मौत; महिला चालक के खिलाफ मामला दर्ज

    Updated: Sun, 15 Mar 2026 02:19 PM (IST)

    मलोट-गिद्दड़बाहा मार्ग पर कार और मोटरसाइकिल की टक्कर में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार चला रही महिला के खिलाफ म ...और पढ़ें

    एक्सीडेंट के दौरान एक की मौत हुई।

    एक्सीडेंट के दौरान एक की मौत हुई।

    संवाद सूत्र, गिद्दड़बाहा। पंजाब के मुक्तसर के अंतर्गत आते मलोट-गिद्दड़बाहा मार्ग पर थेहड़ी पुल के पास हुए सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में कार चला रही महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना गिद्दड़बाहा पुलिस को दी गई शिकायत में जगप्रीत सिंह ने बताया कि यह हादसा नौ मार्च की सुबह करीब साढ़े नौ बजे हुआ।

    जगप्रीत के अनुसार उसका रिश्तेदार गुरदेव सिंह अपने मोटरसाइकिल पर मलोट से गिद्दड़बाहा की ओर जा रहा था। जब वह थेहड़ी पुल के पास पहुंचा तो पीछे से आ रही सफेद रंग की एक कार ने उसकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार तेज गति से आ रही थी और टक्कर लगने के बाद अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पड़े पत्थरों से जा टकराई।

    टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोटरसाइकिल सवार गुरदेव सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उसे उठाकर गिद्दड़बाहा के सिविल अस्पताल पहुंचाया।

    यह भी पढ़ें- विधानसभा में उठे सवाल पर सामने आए हैरान करने वाले आंकड़े; पंजाब में दस साल में हजार करोड़ के बिजली उपकरण चोरी

    इलाज के दौरान दम तोड़ा

    वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए बठिंडा स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान भेज दिया गया। परिवार के लोगों के अनुसार अस्पताल में उपचार के दौरान गुरदेव सिंह ने दम तोड़ दिया। इस हादसे की खबर मिलते ही परिवार में शोक की लहर फैल गई।

    पुलिस ने बताया कि शिकायत के आधार पर कार चला रही महिला अनु कुमारी निवासी फाजिल्का के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने वाहन को अपने कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।

    यह भी पढ़ें- पटियाला में थार की टक्कर से युवक की मौत, आरोपी महिला ड्राइवर गिरफ्तार

    मामले की जांच की शुरू

    जांच अधिकारियों का कहना है कि हादसे के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है। आसपास के लोगों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं, ताकि पूरे घटनाक्रम की सही जानकारी सामने आ सके।

    खबरें और भी

    पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि सड़क पर चलते समय सावधानी बरतें और तेज गति से वाहन चलाने से बचें। थोड़ी सी लापरवाही कई बार गंभीर हादसों का कारण बन जाती है और परिवारों को अपूरणीय क्षति उठानी पड़ती है।

    यह भी पढ़ें- अमृतसर पुलिस ने हथियार और नशा तस्करी गिरोह पकड़ा; छह आरोपित गिरफ्तार, तीन किलो से अधिक हेरोइन बरामद