Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मुक्तसर साहिब में अदालत से रिमांड पर लाया हवालाती हथकड़ी समेत फरार, थाने की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

    Updated: Sat, 21 Feb 2026 06:08 PM (IST)

    श्री मुक्तसर साहिब में बाइक चोरी के आरोप में गिरफ्तार संदीप सिंह उर्फ निक्का अदालत से रिमांड पर लाए जाने के बाद लक्खेवाली थाने से हथकड़ी समेत फरार हो ...और पढ़ें

    प्राइवेट कार से उतरते ही भागा आरोपित।

    प्राइवेट कार से उतरते ही भागा आरोपित।

    HighLights

    1. मुक्तसर साहिब में बाइक चोर संदीप सिंह फरार।

    2. अदालत से रिमांड पर लाया गया था आरोपित।

    3. हथकड़ी समेत थाने से भागा, पुलिस जांच जारी।

    जागरण संवाददाता, श्री मुक्तसर साहिब। पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब में बाइक चोरी के मामले में गिरफ्तार आरोपित अदालत से एक दिन का रिमांड मिलने के बाद थाना लक्खेवाली से हथकड़ी समेत फरार हो गया। इस घटना के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है और थाने की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

    जानकारी के अनुसार 18 फरवरी को पुलिस ने संदीप सिंह उर्फ निक्का निवासी गांव टिब्बा सम्मेवाली रोड लक्खेवाली को चोरी की एक बाइक सहित गिरफ्तार किया था। पुलिस को संदेह था कि आरोपित अन्य चोरी की वारदातों में भी शामिल हो सकता है और उसके गिरोह के अन्य साथी भी हो सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- डोंकी रूट से अमेरिका गए जीरा के युवक की ट्रक हादसे में मौत; 50 लाख कर्ज लेकर भेजा था

    प्राइवेट कार से गए थे कचहरी

    बीते दिन एएसआई कुलवंत सिंह और हवलदार स्वर्णजीत सिंह आरोपित को अदालत में पेश करने ले गए। अदालत से एक दिन का पुलिस रिमांड मिलने के बाद शाम करीब 6.20 बजे पुलिस टीम उसे लेकर थाना लक्खेवाली पहुंची। जैसे ही आरोपित को प्राइवेट कार से उतारा गया, उसने अचानक हवलदार स्वर्णजीत सिंह को धक्का देकर गिरा दिया और हथकड़ी लगे हाथ छुड़ाकर थाने की बैक साइड की ओर भाग निकला।

    बताया जा रहा है कि थाने की चारदीवारी पूरी तरह से सुरक्षित नहीं है, जिसका फायदा उठाकर आरोपित सरसों के खेतों की ओर फरार हो गया। पुलिस कर्मियों ने काफी दूर तक उसका पीछा किया, लेकिन वह पकड़ में नहीं आया।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- महिला दिवस पर बजट लाने की तैयारी; महिलाओं को हजार रुपये योजना दे सकती है सरकार, सियासी हलचल तेज

    पुलिस इंतजामों पर उठ रहे सवाल

    इस घटना के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली और सुरक्षा इंतजामों को लेकर सवाल उठ रहे हैं। हिरासत में मौजूद आरोपित का इस तरह फरार होना बड़ी चूक माना जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने आरोपित के खिलाफ थाना लक्खेवाली में अलग से मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। आसपास के क्षेत्रों में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- 1500 किलोमीटर की कठिन राइड पूरी की; नवीन बने पांच दिवसीय एसआर के पहले भारतीय