डोंकी रूट से अमेरिका गए जीरा के युवक की ट्रक हादसे में मौत; 50 लाख कर्ज लेकर भेजा था
पंजाब के मुक्तसर साहिब के गुरविंदरपाल सिंह (33) की अमेरिका में ट्रक दुर्घटना में मौत हो गई। वह 2023 में 50 लाख रुपये का कर्ज लेकर 'डोंकी रूट' से अमेरि ...और पढ़ें

अमेरिका में दुर्घटनाग्रस्त ट्रक।
HighLights
मुक्तसर के गुरविंदरपाल की अमेरिका में ट्रक दुर्घटना में मौत।
50 लाख कर्ज लेकर 'डोंकी रूट' से गए थे विदेश।
परिवार शव वापस लाने के लिए सरकार से मदद मांग रहा।
जागरण संवाददाता, श्री मुक्तसर साहिब। पंजाब के मुक्तसर साहिब के कस्बा जीरा के गांव शाह अब्बू बुक्कर के 33 वर्षीय युवक गुरविन्द्रपाल सिंह की अमेरिका में सड़क हादसे में मौत हो गई। गुरविन्द्रपाल वर्ष 2023 में डोंकी रूट के माध्यम से करीब 50 लाख रुपये का कर्ज लेकर अमेरिका गया था।
19 फरवरी को ट्रक चलाते समय उसका ट्रक अचानक पलट गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जैसे ही यह दुखद खबर गांव पहुंची, पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक ग्रेजुएशन पास था और भारत में रोजगार न मिलने के कारण विदेश जाने का फैसला किया था। उसके पिता मोहिन्द्र सिंह ने कर्ज लेकर बेटे को अमेरिका भेजा था, ताकि परिवार की आर्थिक स्थिति सुधर सके।
यह भी पढ़ें- महिला दिवस पर बजट लाने की तैयारी; महिलाओं को हजार रुपये योजना दे सकती है सरकार, सियासी हलचल तेज

गुरविंदरपाल सिंह की फाइल फोटो।
डंकी रूट से गया था विदेश
परिवार के पास चार एकड़ जमीन है और बड़ा भाई गुरप्रीत सिंह पिता के साथ खेती करता है। चचेरे भाई राजविन्द्र सिंह ने बताया कि डोंकी रूट से जाने के कारण गुरविन्द्रपाल को अमेरिका में स्थापित होने में करीब दो वर्ष लग गए। सात महीने पहले ही उसे ट्रक चलाने का लाइसेंस मिला था और उसने काम शुरू किया था।
अवैध डोंकी रूट को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। भारी रकम खर्च करने और जोखिम भरे रास्तों से विदेश पहुंचने वाले युवाओं की जान पर बन आती है। गुरविन्द्रपाल की मौत ने ऐसे नेटवर्क और एजेंटों की भूमिका पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- 1500 किलोमीटर की कठिन राइड पूरी की; नवीन बने पांच दिवसीय एसआर के पहले भारतीय
सरकार से शव वापस लाने की अपील
परिवार पर अभी भी भारी कर्ज बाकी है। अमेरिका से शव को भारत लाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। गांव की महिला सरपंच के पति चरणजीत सिंह ने कहा कि परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है और शव लाने के लिए भी पैसों की कमी है।
परिवार ने सरकार और सामाजिक संस्थाओं से अपील की है कि उनके बेटे का शव जल्द भारत लाने में मदद की जाए। बेटे की मौत के बाद माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।
यह भी पढ़ें- हिमाचल बॉर्डर पर एंट्री टोल टैक्स में बढ़ोतरी; टोल टैक्स वृद्धि के विरोध में पंजाब के नंगल में प्रदर्शन