मुक्तसर में रातभर पुलिस का विशेष चेकिंग अभियान: सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सघन गश्त
मुक्तसर पुलिस ने गैंगस्टरों पर वार मुहिम के तहत रात में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। 'नाइट डोमिनेशन' के तहत रेलवे स्टेशनों, बस स्टैंडों और मुख्य मार्गों ...और पढ़ें

श्री मुक्तसर साहिब में लगाए गए स्पेशल नाकों पर जांच करते हुए पुलिस टीमें।
HighLights
पुलिस ने रात में विशेष चेकिंग अभियान चलाया।
रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड पर गहन जांच की गई।
संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की पड़ताल हुई।
जागरण संवाददाता, श्री मुक्तसर साहिब। पंजाब में गैंगस्टरों पर वार मुहिम के तहत लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मुक्तसर पुलिस ने रात के समय विशेष चेकिंग अभियान चलाया। नाइट डोमिनेशन के तहत जिले भर में रेलवे स्टेशनों, बस स्टैंडों, मुख्य मार्गों और गली-मोहल्लों में पुलिस की सक्रिय मौजूदगी रही। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की गहन जांच की गई।
पुलिस ने रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर विशेष नाके लगाकर यात्रियों के सामान की जांच की। इसके साथ ही लावारिस खड़े वाहनों की भी बारीकी से पड़ताल की गई, ताकि किसी भी आपराधिक गतिविधि को समय रहते रोका जा सके। शहर और ग्रामीण इलाकों में पैट्रोलिंग टीमों ने लगातार गश्त कर लोगों में सुरक्षा का भरोसा कायम किया।
यह भी पढ़ें- चंडीगढ़ में एक बार फिर बम धमाके की धमकी, आया ई मेल; लिखा-जिला अदालत को उड़ा देंगे
सार्वजनिक स्थलों पर चला अभियान
एसएसपी अभिमन्यु राणा ने बताया कि जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और आपराधिक तत्वों पर शिकंजा कसने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया गया। उन्होंने कहा कि नाइट डोमिनेशन के दौरान पुलिस टीमों ने रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, मुख्य रूटों, गली-मोहल्लों और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी। पीसीआर मोटरसाइकिल टीमों के साथ सुरक्षा गार्डों और नाइट शिफ्ट में तैनात कर्मचारियों की भी जांच की गई।
यह भी पढ़ें- पंजाब में AAP नेता की हत्या करने वालों की CCTV फुटेज आई सामने, मर्डर करने वाले गैंग ने पोस्ट शेयर कर ली जिम्मेदारी
पीएआईएस ऐप के माध्यम से वाहनों व व्यक्तियों का रिकॉर्ड खंगाला
डीएसपी (डी) रछपाल सिंह ने स्वयं विभिन्न पुलिस टीमों के साथ शहर के कई इलाकों में नाके लगाकर वाहनों और लोगों की जांच की। पुलिस ने पीएआईएस ऐप के माध्यम से वाहनों और व्यक्तियों के रिकॉर्ड की जांच की और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी।
खबरें और भी
एसएसपी अभिमन्यु राणा ने आम लोगों से अपील की कि यदि उन्हें अपने इलाके में कोई संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि नजर आती है तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। उन्होंने आश्वासन दिया कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। पुलिस प्रशासन ने कहा कि आम जनता के सहयोग से ही जिले और राज्य में शांति एवं कानून व्यवस्था को मजबूत बनाया जा सकता है।