विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पठानकोट में जलभराव व कूड़े पर भड़के BJP विधायक अश्वनी शर्मा, निगम को चेतावनी- काम करो या आंदोलन को रहो तैयार

Updated: Thu, 20 Aug 2026 04:15 PM (GMT+05:30)

पठानकोट में भारी बारिश के बीच जलभराव, सीवरेज और कूड़े की समस्या पर विधायक अश्वनी शर्मा ने निगम अधिकारियों से बैठक की। उन्होंने तत्काल समाधान के निर्देश दिए।

बैठक में वार्डों की समस्या लेकर पहुंचे पार्षद।

बैठक में वार्डों की समस्या लेकर पहुंचे पार्षद।

HighLights

  1. विधायक अश्वनी शर्मा ने नगर निगम अधिकारियों से बैठक की।

  2. जलभराव, सीवरेज और कूड़े की समस्याओं पर जताई नाराजगी।

  3. समस्याएं हल न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

जागरण संवाददाता, पठानकोट। पठानकोट में भारी बारिश के बीच शहर में जलभराव, सीवरेज की बदहाल व्यवस्था और जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर को लेकर विधायक अश्वनी शर्मा ने नगर निगम अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने शहर में पैदा हुई समस्याओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों को लोगों को तत्काल राहत पहुंचाने के निर्देश दिए।

विधायक अश्वनी शर्मा ने कहा कि बारिश के कारण कई क्षेत्रों में जलभराव और सीवरेज से जुड़ी समस्याएं सामने आ रही हैं। इसके अलावा शहर के विभिन्न वार्डों में कूड़ा-कर्कट जमा होने से लोगों को परेशानी हो रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी वार्डों में सफाई, सीवरेज और पेयजल से संबंधित शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाए।

यह भी पढ़ें- अमृतसर में प्रवासी मजदूरी को झांसा देकर अगवा किया, दो रोटी देकर 10 दिन बंधक बना कराया काम; विरोध करने पर पीटा

आंदोलन करने की चेतावनी

विधायक अश्वनी शर्मा ने विशेष रूप से बारिश के दौरान जलभराव वाले क्षेत्रों पर तत्काल ध्यान देने को कहा। सीवरेज बंद होने की शिकायत मिलने पर मौके पर टीम भेजकर समस्या दूर करने के निर्देश दिए गए, ताकि लोगों को आवाजाही में परेशानी न हो।

विधायक ने कहा कि शहरवासियों की समस्याओं को लेकर भाजपा गंभीर है। यदि नगर निगम स्तर पर लोगों की समस्याओं का उचित समाधान नहीं हुआ तो पार्षदों के साथ मिलकर आंदोलन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- पंजाब बंद का विरोध, कीमती भगत बोले- हवारा को पैरोल मानवीय आधार पर मिले, बंद से लोग परेशान होंगे

भाजपा नेताओं ने रखीं वार्डों की समस्याएं

बैठक में पार्षद नरिंदर काला, पूर्व महापौर अनिल वासुदेवा, नरिंदर नींदो सहित भाजपा के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। भाजपा नेताओं ने शहर के अलग-अलग वार्डों में सफाई, सीवरेज और पेयजल व्यवस्था से जुड़ी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं।

भाजपा नेताओं ने अधिकारियों से मांग की कि बारिश के दौरान जलभराव वाले क्षेत्रों में पानी की निकासी के लिए तत्काल कदम उठाए जाएं। साथ ही कूड़े के ढेर उठाने और सीवरेज व्यवस्था को सुचारु करने पर भी तेजी से काम किया जाए।

यह भी पढ़ें- अमृतसर की हेरिटेज स्ट्रीट पर SGPC की बसों में तोड़फोड़, शीशे टूटे; गोली चलने की आशंका से पुलिस जांच तेज