Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पंजाबी विश्वविद्यालय शिक्षक संघ चुनाव का बिगुल; 25 मार्च को मतदान, दो प्रमुख गुटों ने तेज किया प्रचार

    Updated: Wed, 11 Mar 2026 07:04 PM (IST)

    पंजाबी विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के चुनाव के लिए 25 मार्च को मतदान होगा। चुनाव कार्यक्रम जारी होते ही शिक्षकों में गतिविधियां तेज हो गई हैं और विभिन्न ...और पढ़ें

    पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला।

    पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला।

    HighLights

    1. पंजाबी विश्वविद्यालय शिक्षक संघ चुनाव की घोषणा।

    2. 25 मार्च को कला सभागार में मतदान।

    3. दयोल और विर्क गुटों के बीच मुख्य मुकाबला।

    जागरण संवाददाता,पटियाला। पंजाबी विश्वविद्यालय में शिक्षक संघ के चुनाव का बिगुल बज चुका है। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया गया है, जिसके अनुसार 25 मार्च को मतदान कराया जाएगा। मतदान विश्वविद्यालय के कला सभागार में सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक होगा।

    चुनाव कार्यक्रम घोषित होते ही विश्वविद्यालय के शिक्षकों में चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं। विभिन्न गुटों से जुड़े शिक्षक अपने-अपने उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार अभियान शुरू कर चुके हैं। मुख्य रूप से डाॅ. निशान सिंह दयोल के गुट और डाॅ. भूपिंदर विर्क के गुट के बीच मुकाबला होने की संभावना जताई जा रही है। दोनों पक्षों के समर्थक शिक्षकों से संपर्क कर समर्थन जुटाने में लगे हुए हैं।

    गौरतलब है कि डा. भूपिंदर विर्क पहले भी शिक्षक संघ के प्रधान रह चुके हैं। उनके समर्थक शिक्षकों के बीच जाकर अपने कार्यकाल की उपलब्धियों का जिक्र कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर डाॅ. निशान सिंह दयोल भी अपने समर्थकों के साथ लगातार शिक्षकों से संपर्क कर रहे हैं और अपने पक्ष में माहौल बनाने का प्रयास कर रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- पंजाब में नियमित डीजीपी नियुक्ति पर आयोग सख्त; योग्य अधिकारियों का पैनल भेजने को दोबारा पत्र

    शिक्षक वर्ग की कई मांगें लंबित

    शिक्षक वर्ग के बीच लंबे समय से कई मांगें लंबित होने के कारण चुनाव को लेकर खासा उत्साह और चर्चा का माहौल है। शिक्षकों का कहना है कि प्रोफेसरों की पदोन्नति, समय पर वेतन भुगतान और अन्य प्रशासनिक मुद्दों से जुड़ी कई समस्याएं काफी समय से लंबित हैं।

    खबरें और भी

    इसी बीच लोकतांत्रिक शिक्षक परिषद गुट ने डाॅ. निशान सिंह दयोल को शिक्षक संघ के प्रधान पद के लिए उम्मीदवार घोषित किया है। उम्मीदवार बनाए जाने के बाद डा. दयोल ने अपने समर्थकों के साथ शिक्षकों से मुलाकात का सिलसिला शुरू कर दिया है।

    यह भी पढ़ें- लुधियाना अदालत विस्फोट मामला; आरोपी को जमानत नहीं; सुनवाई टालने की कोशिश पर अदालत नाराज

    वोटरों को प्रोत्साहित करने में जुटे गुट

    डाॅ. निशान सिंह दयोल ने कहा कि उनके गुट के सदस्य लगातार शिक्षकों से संपर्क कर रहे हैं और उनकी समस्याओं को सुन रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षक वर्ग की कई महत्वपूर्ण मांगें लंबे समय से लंबित हैं। इनमें प्रोफेसरों की पदोन्नति, समय पर वेतन का भुगतान और अन्य प्रशासनिक समस्याएं शामिल हैं।

    उन्होंने कहा कि यदि शिक्षकों का समर्थन उन्हें मिलता है और उन्हें प्रधान चुना जाता है तो वह इन सभी मुद्दों को प्रमुखता से उठाएंगे और उनका समाधान करवाने के लिए प्रयास करेंगे। अब सभी की नजर 25 मार्च को होने वाले मतदान पर टिकी है। उस दिन यह स्पष्ट हो जाएगा कि शिक्षक संघ की कमान इस बार किसके हाथों में जाती है।

    यह भी पढ़ें- अमृतपाल सिंह की नजरबंदी पर फैसला सुरक्षित; सरकार ने 15 लोगों की सूची और विदेशी आतंकी संपर्क का दिया हवाला