Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पंजाब में 7 साल के मासूम का अपहरण; पड़ोसन नामजद, सीसीटीवी फुटेज में साथ जाता दिखा, 20 घंटे बाद अमलोह से बरामद

    Updated: Wed, 18 Feb 2026 04:00 PM (IST)

    राजपुरा में 7 वर्षीय अभि का अपहरण हो गया, जब वह घर के बाहर खेल रहा था। सीसीटीवी फुटेज में पड़ोस की महिला ललिता उसे ले जाती दिखी। पुलिस ने तुरंत कार्रव ...और पढ़ें

    HighLights

    1. राजपुरा में 7 वर्षीय मासूम अभि का अपहरण हुआ।

    2. पड़ोस की महिला ललिता सीसीटीवी में दिखी।

    3. पुलिस ने 20 घंटे में बच्चे को खन्ना से बचाया।

    जागरण संवाददाता, राजपुरा। पंजाब के राजपुरा के पुराना राजपुरा इलाके के गुजरानवाला मोहल्ला में मंगलवार शाम उस समय सनसनी फैल गई जब 7 वर्षीय मासूम बच्चा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। पुलिस के करण सीसीटीवी फुटेज की जांच हुई और पड़ोस में रहने वाली एक महिला शक के दायरे में आई। पुलिस की मुस्तैदी के कारण मामला 20 घंटे में सुलझ गया है। 

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीनू का 7 वर्षीय पुत्र अभि 17 फरवरी 2026 की शाम करीब 6:30 बजे घर के बाहर खेल रहा था। रोज की तरह खेलते हुए वह अचानक नजरों से ओझल हो गया। काफी देर तक जब बच्चा घर नहीं लौटा तो परिजनों ने आसपास तलाश शुरू की। रिश्तेदारों और जान-पहचान वालों से संपर्क किया गया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। घबराए परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

    यह भी पढ़ें- पूर्व जत्थेदार ज्ञानी रघुबीर सिंह के SGPC पर गंभीर आरोप; जमीन बिक्री और लंगर मामले में भ्रष्टाचार का दावा

    rajpura kidnapping

    सीसीटीवी में पडोसन के साथ जाता दिखा बच्चा।

    पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी

    पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में साफ दिखाई दिया कि मोहल्ले की ही रहने वाली ललिता नाम की महिला बच्चे को अपने साथ ले जाती नजर आ रही है। बताया जा रहा है कि बच्चा महिला को पहचानता था, इसलिए वह बिना किसी शोर-शराबे के उसके साथ चला गया। यह दृश्य सामने आते ही परिवार और मोहल्लेवासियों के पैरों तले जमीन खिसक गई।

    थाना सिटी के प्रभारी गुरसेवक सिंह ने बताया कि परिजनों के बयानों और सीसीटीवी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी महिला के खिलाफ अपहरण की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की पांच विशेष टीमें गठित की गईं, जिन्होंने तकनीकी निगरानी और स्थानीय इनपुट के आधार पर कार्रवाई शुरू की।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- तरनतारन रैली में अकाली दल के बड़े वादे; सुखबीर ने पेंशन 3100 और शगुन स्कीम एक लाख करने की बात कही

    अमलोह से बरामद हुआ बच्चा

    करीब 20 घंटे की मशक्कत के बाद बच्चे को अमलोह से बरामद किया गया है। जानकारी देते राजपुरा फोकल प्वाइंट चौंकी इंचार्ज बलबीर सिंह ने बताया कि बच्चे में पिता लुधियाना किसी अस्पताल में इलाज के लिए दाखिल है और बच्चे की माता भी उसी के साथ अस्पताल में थी। अभी अपनी दादी के पास घर में था और मौका पाते पड़ोस में रहने वाली महिला ललिता बच्चे को ले आई।

    ए एस आई बलबीर ने बताया कि बच्चे के फूफा सोनी बाबू के बयान पर मामला दर्ज कर जांच दौरान बच्चे को महिला ललिता सहित अमलोह से गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरु कर दी। फिलहाल पुलिस आरोपी महिला की भूमिका और घटना के पीछे के कारणों की गहन जांच कर रही है। 

    यह भी पढ़ें- पंजाब ट्रेड कमीशन हुआ लॉन्च; छोटे व्यापारियों को सिंगल विंडो सहायता, जानें किन शहरों में पहले होगी शुरूआत