भाई को भेजी अंतिम वीडियो के बाद पटियाला में विवाहिता की मौत, पति गिरफ्तार; सुसाइड केस में पुलिस ने तेज की जांच
पटियाला के मोची मोहल्ला की विवाहिता रानी की मौत के मामले में पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में पहले ही चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज है। अन ...और पढ़ें

मृतक महिला की फाइल फोटो।
HighLights
विवाहिता रानी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत।
पति महांवीर गिरफ्तार, एक दिन के रिमांड पर भेजा।
ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप, अन्य फरार।
जागरण संवाददाता, पटियाला। पटियाला के थाना कोतवाली क्षेत्र के मोची मोहल्ला में विवाहिता रानी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपित पति महांवीर को गिरफ्तार कर लिया है। अदालत में पेश करने के बाद उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में नामजद अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए भी लगातार छापेमारी की जा रही है।
थाना प्रभारी इंस्पेक्टर गुरप्रीत हांडा ने बताया कि फिलहाल पति महांवीर को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है और अन्य आरोपितों को भी जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।
इस मामले में पुलिस ने मृतका के पति महांवीर, ससुर जयराम, सास हीरा देवी तथा ननद मीनू रानी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। कार्रवाई मृतका के पिता नंद लाल की शिकायत के आधार पर की गई है।
यह भी पढ़ें- घर में खत्म हुआ राशन, तरनतारन में घर पर सुसाइड नोट छोड़ दरिया की ओर निकले ग्रंथी; गोताखोरों की मदद से तलाश जारी
परिवार पहले भी लगा चुका प्रताड़ित करने के आरोप
शिकायतकर्ता नंद लाल, जो प्रेम नगर, लुधियाना के रहने वाले हैं, ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी रानी का विवाह वर्ष 2012 में महांवीर के साथ हुआ था। आरोप है कि विवाह के बाद से ही पति और उसके परिवार के अन्य सदस्य रानी को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते थे। उन्होंने बताया कि कई बार दोनों परिवारों के बीच समझौते भी हुए और हर बार समझाने के बाद रानी को उसके ससुराल भेज दिया गया।
परिजनों के अनुसार, गर्मी की छुट्टियों के दौरान रानी अपने मायके आई हुई थी। 26 जून को वह वापस ससुराल चली गई। इसके कुछ दिन बाद उसने फोन कर बताया कि ससुराल में फिर से विवाद हुआ है और उसे परेशान किया जा रहा है।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- चार दिन बाद भी पति फरार, परिवार ने अंतिम संस्कार से इंकार; बठिंडा में सड़क पर उतरे परिजन
1 जुलाई को महिला ने भाई को भेजी थी वीडियो
शिकायत में यह भी कहा गया है कि एक जुलाई को रानी ने अपने भाई को एक वीडियो भेजी थी, जिसमें उसने आत्महत्या करने की बात कही थी। सूचना मिलने पर परिवार तत्काल उसके घर पहुंचा, जहां रानी चुन्नी के सहारे फंदे से लटकी मिली। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और कानूनी प्रक्रिया शुरू की गई।
पुलिस का कहना है कि वीडियो सहित सभी उपलब्ध साक्ष्यों की जांच की जा रही है। रिमांड के दौरान आरोपित से पूछताछ कर घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जानकारी जुटाई जाएगी। साथ ही फरार अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।