Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    आर्थिक तंगी से परेशान तरनतारन से ग्रंथी लापता, घर पर मिला नोट; दरिया के पास मोटरसाइकिल मिलने के बाद तलाश शुरू

    Updated: Sun, 05 Jul 2026 05:01 PM (IST)

    पट्टी के एक ग्रंथी के हरिके दरिया क्षेत्र में लापता होने के बाद पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू कर दी है। परिवार ने आर्थिक तंगी की बात कही है। ...और पढ़ें

    लापता ग्रंथी की फाइल फोटो।

    लापता ग्रंथी की फाइल फोटो।

    HighLights

    1. ग्रंथी सलविंदर सिंह आर्थिक तंगी के कारण लापता हुए।

    2. घर पर सुसाइड नोट छोड़कर हरिके दरिया की ओर निकले।

    3. पुलिस गोताखोरों की मदद से दरिया में तलाश कर रही है।

    जागरण संवाददाता, तरनतारन। तरनतारन के पट्टी शहर के वार्ड संख्या 12 बस्ती धारा सिंह निवासी 43 वर्षीय ग्रंथी सलविंदर सिंह अपने घर में एक खत छोड़ने के बाद लापता हो गए। उनके लातपा होने के बाद हरिके दरिया क्षेत्र में पुलिस ने व्यापक तलाश अभियान शुरू कर दिया है। घटना की सूचना मिलते ही संबंधित थाना पुलिस ने गोताखोरों की मदद से खोजबीन शुरू कर दी।

    परिवार का कहना है कि सलविंदर सिंह पिछले कुछ समय से आर्थिक तंगी का सामना कर रहे थे। मौके से एक पत्र भी मिलने की बात सामने आई है, जिसकी पुलिस जांच कर रही है। परिवार के सदस्य बलविंदर सिंह ने बताया कि उनके पिता लंबे समय से ग्रंथी के रूप में धार्मिक सेवा करते आ रहे हैं।

    पिछले कुछ महीनों से नियमित ड्यूटी नहीं मिलने के कारण परिवार की आय प्रभावित हो गई थी। इसी दौरान उनकी माता सुखविंदर कौर भी बीमार हो गईं, जिससे आर्थिक बोझ और बढ़ गया। उन्होंने बताया कि पहले वह स्वयं वाहन चलाकर परिवार का खर्च चलाते थे, लेकिन आर्थिक परेशानी के कारण वाहन भी बेचना पड़ा।

    यह भी पढ़ें- चार दिन बाद भी पति फरार, परिवार ने अंतिम संस्कार से इंकार; बठिंडा में सड़क पर उतरे परिजन

    हरिके दरिया के पास मिला मोटरसाइकिल

    परिवार के अनुसार, बीते कुछ दिनों से घर की आर्थिक स्थिति बेहद कठिन हो गई थी। शनिवार शाम सलविंदर सिंह यह कहकर घर से निकले थे कि वह किसी परिचित से कुछ रुपये लेकर लौटेंगे। देर रात सूचना मिली कि हरिके दरिया क्षेत्र में उनकी मोटरसाइकिल और मोबाइल मिला है। मोबाइल के साथ एक पत्र भी मिला, जिसमें उन्होंने आर्थिक तंगी का उल्लेख किया था। पुलिस ने पत्र को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- तरनतारन में सल्फास निगलने से पहले युवक ने बनाया Video, जांच में जुटी पुलिस; स्वर्णकार पर लगे आरोप

    परिवार से पूछताछ कर रही पुलिस

    पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जिस स्थान से यह मामला सामने आया है, वह थाना मक्खू के अधिकार क्षेत्र में आता है। इसलिए संबंधित थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। गोताखोरों की सहायता से दरिया में लगातार तलाश अभियान चलाया जा रहा है। अभी तक उनका कोई सुराग नहीं मिला है।

    पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की निष्पक्ष जांच की जा रही है। परिवार के सदस्यों और अन्य लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। फिलहाल प्राथमिकता लापता व्यक्ति का पता लगाना है। घटना के बाद परिवार और क्षेत्र के लोगों में चिंता का माहौल है तथा सभी उनकी सकुशल बरामदगी की प्रार्थना कर रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- गठबंधन की अटकलों के बीच सीएम सैनी का बड़ा बयान, पठानकोट में बोले- पंजाब में भाजपा का साथ सिर्फ जनता के साथ