Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पठानकोट पहुंचे मुख्यमंत्री सैनी, अकाली दल से गठबंधन पर साफ किया रुख; बोले- पंजाब में जनता ही भाजपा की सहयोगी

    Updated: Sun, 05 Jul 2026 02:55 PM (IST)

    सुजानपुर में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पंजाब में भाजपा का गठबंधन जनता से है और विकास के लि ...और पढ़ें

    सुजानपुर में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर प्रतिमा पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी फूल अर्पित करते हुए।

    सुजानपुर में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर प्रतिमा पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी फूल अर्पित करते हुए।

    HighLights

    1. सीएम सैनी ने कहा, पंजाब में भाजपा का जनता से सीधा गठबंधन।

    2. राज्य के समुचित विकास हेतु डबल इंजन सरकार की आवश्यकता पर जोर।

    3. डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

    जागरण संवाददाता, सुजानपुर। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के अवसर पर पठानकोट के सुजानपुर स्थित आर.एस. गार्डन में आयोजित कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब की राजनीति और विकास को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का पंजाब में किसी राजनीतिक दल के साथ नहीं, बल्कि सीधे प्रदेश की जनता के साथ गठबंधन है।

    उन्होंने दावा किया कि पंजाब के समुचित विकास और तेज प्रगति के लिए राज्य में डबल इंजन सरकार का गठन आवश्यक है। पूर्व डिप्टी स्पीकर दिनेश सिंह बब्बू की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे। इससे पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी माधोपुर स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मारक पहुंचे, जहां उन्होंने पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

    उन्होंने स्मारक परिसर में पौधारोपण भी किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने देश की एकता और अखंडता के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया था।

    यह भी पढ़ें- तरनतारन में पत्नी को मनाने पहुंचे पति को साले ने जिंदा जलाया, बचाने आई महिला की भी मौत; CCTV में कैद हुई घटना

    Haryana CM rally

    पठानकोट में संबोधन करते हुए हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी।

    भाजपा की उपलब्धियों के बारे में बताया

    उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने पांच अगस्त 2019 को जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाकर डॉ. मुखर्जी के सपने को साकार किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल घोषणाएं नहीं करती, बल्कि उन्हें धरातल पर लागू करने में विश्वास रखती है।

    मुख्यमंत्री ने हरियाणा सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि आयुष्मान योजना के माध्यम से राज्य के करोड़ों लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिला है और लाखों लोग मुफ्त इलाज करा चुके हैं। महिलाओं को रियायती दर पर रसोई गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने की योजना का भी उन्होंने जिक्र किया। साथ ही कहा कि महिलाओं को मासिक आर्थिक सहायता देने का वादा बजट में लागू कर बड़ी राशि वितरित की जा चुकी है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- फतेहगढ़ साहिब में खेत की मोटर चलाने गए किसान की दर्दनाक मौत, तेज करंट से

    राज्य के सीनियर भाजपा नेता पहुंचे

    सीएम सैनी ने कहा कि पंजाब की जनता अब विकास, पारदर्शिता और जवाबदेही चाहती है तथा आने वाले चुनाव में जनता अपने मत के माध्यम से फैसला करेगी। कार्यक्रम में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा, प्रदेश महामंत्री राकेश राठौर, जिला अध्यक्ष सुरेश कुमार, पूर्व विधायक सीमा कुमारी, विनोद धीमान भी पहुंचे।

    उनके अलावा अनिल वासुदेवा, राजकुमार गुप्ता, मंडल अध्यक्ष अवतार सिंह कोहाल, रूपलाल, महिला जिला अध्यक्ष नीलम हंस, पार्षद सुरेश महाजन बॉबी, अशोक बावा, द्वारका दास, शुभलता, विजय शर्मा, करतार सिंह, सतीश महाजन, विपन महाजन सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

    यह भी पढ़ें- मानसा में ट्राले और कार की टक्कर, दो दोस्तों की मौके पर मौत; तीसरा जिंदगी की जंग लड़ रहा