Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    तरनतारन में पत्नी को मनाने पहुंचे पति को साले ने जिंदा जलाया, बचाने आई महिला की भी मौत; CCTV में कैद हुई घटना

    Updated: Sun, 05 Jul 2026 02:32 PM (GMT+05:30)

    तरनतारन के गांव संघा में पत्नी को मनाने पहुंचे युवक को कथित तौर पर उसके साले ने आग लगा दी। बचाने पहुंची महिला की भी मौत हो गई। अब पुलिस ने मामला दोहरे ...और पढ़ें

    HighLights

    1. पत्नी को मनाने गए युवक को साले ने जलाया।

    2. बचाने आई पड़ोसी महिला की भी इलाज के दौरान मौत।

    3. पुलिस ने मामले को दोहरे हत्याकांड में बदला।

    जागरण संवाददाता, तरनतारन। तरनतारन में पत्नी को मनाने के लिए ससुराल पहुंचे एक युवक को कथित तौर पर उसके साले द्वारा पेट्रोल डालकर आग लगाने के मामला सामने आया है। घटना 13 जून की है। युवक को बचाने के प्रयास में गंभीर रूप से झुलसी पड़ोसी महिला रणदीप कौर ने भी बीते मंगलवार, 30 जून को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इससे पहले युवक लवप्रीत सिंह की 26 जून को इलाज के दौरान मौत हो चुकी है।

    दोनों मौतों के बाद पुलिस ने पहले दर्ज हत्या के प्रयास के मामले को अब दोहरे हत्याकांड में बदल दिया है। उधर, मुख्य आरोपित साजन अभी अस्पताल में भर्ती है और उसकी निगरानी के लिए पुलिस ने अस्पताल में सुरक्षा तैनात कर रखी है।

    पुलिस के अनुसार अमृतसर जिले के गांव काहलवां निवासी 24 वर्षीय लवप्रीत सिंह का विवाह तरनतारन जिले के गांव संघा निवासी संदीप कौर से हुआ था। विवाह के बाद दोनों के बीच घरेलू विवाद चल रहा था। आरोप है कि मतभेद बढ़ने पर संदीप कौर अपने मायके आ गई थी। 13 जून को लवप्रीत सिंह उसे वापस ले जाने के लिए ससुराल पहुंचा, लेकिन उस समय उसकी पत्नी घर पर नहीं थी। वह वापस लौट गया।

    यह भी पढ़ें- फतेहगढ़ साहिब में खेत की मोटर चलाने गए किसान की दर्दनाक मौत, तेज करंट से

    tarntaran double murder

    मृतक पड़ोसी महिला व मृतक युवक अपनी पत्नी के साथ।

    घर के अंदर जाने से पहले लगा दी आग

    बताया गया कि बाद में संदीप कौर के भाई साजन ने फोन कर लवप्रीत सिंह को दोबारा घर बुलाया। जब लवप्रीत सिंह ससुराल के बाहर पहुंचा और भीतर जाने लगा तो दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इसी दौरान आरोप है कि साजन अपने साथ लाई पेट्रोल की कैन से लवप्रीत सिंह पर पेट्रोल छिड़ककर उसे आग लगा दी।

    खबरें और भी

    पास ही रहने वाली 38 वर्षीय रणदीप कौर दोनों के बीच विवाद शांत कराने और लवप्रीत सिंह को बचाने के लिए आगे बढ़ीं। इसी दौरान वह भी आग की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गईं। आग लगने के बाद लवप्रीत सिंह जान बचाने के लिए पास से गुजर रहे गंदे नाले में कूद गया, लेकिन वह गंभीर रूप से झुलस चुका था। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मंगलवार सुबह रणदीप कौर ने भी अस्पताल में अंतिम सांस ली।

    यह भी पढ़ें- होशियारपुर में घर के बरामदे में सो रहे व्यक्ति की हत्या, सुबह भाभी उठाने पहुंची तो खून से लथपथ मिला शव

    इलाज के बाद होगी गिरफ्तारी

    थाना सदर के प्रभारी इंस्पेक्टर नवदीप सिंह भट्टी ने बताया कि घटना में झुलसा आरोपित साजन भी अस्पताल में भर्ती है। उसके खिलाफ पहले हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया था, लेकिन अब दोनों पीड़ितों की मौत के बाद मामले को दोहरे हत्याकांड में बदल दिया गया है। आरोपित की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए अस्पताल में पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है।

    इस घटना ने दो परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया है। रणदीप कौर अपने पीछे एक बेटी और एक बेटे को छोड़ गई हैं। वहीं लवप्रीत सिंह की मौत के बाद उसकी पत्नी भी मानसिक आघात में बताई जा रही है। 

    यह भी पढ़ें- मानसा में ट्राले और कार की टक्कर, दो दोस्तों की मौके पर मौत; तीसरा जिंदगी की जंग लड़ रहा