पटियाला: हत्या के बाद किसने नीले ड्रम में रखी नेहा की लाश? परिजनों के बयान से मिला नया क्लू; टैटू में छिपा है राज
पटियाला में एक ड्रम से मिली 25 वर्षीय नेहा का शव, जिसकी पहचान गोपाल कॉलोनी निवासी के रूप में हुई है। ...और पढ़ें

पटियाला में नीले ड्रम में मिली लड़की की लाश, हाथ पर बने टैटू में छिपी है मौत की वजह? परिजनों ने दिए ये बयान

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, पटियाला। पटियाला रेलवे कॉलोनी के नजदीक ड्रम से लड़की का शव मिलने के मामले में मृतक लड़की की पहचान नेहा उम्र 25 साल निवासी गोपाल कॉलोनी पटियाला के रूप में हुई है।
परिवार बुधवार दोपहर के बाद थाना अर्बन स्टेट पुलिस के पास पहुंचा, जिन्होंने लड़की के शव की पहचान की। बताया जा रहा है कि लड़की को नशा करने की आदत थी। जिस वजह से वह अक्सर घर पर नहीं रहती थी।
लड़की तीन दिन पहले अपने घर से निकली थी लेकिन परिवार ने उसके गुम होने के बारे में कोई पुलिस कंप्लेंट दर्ज नहीं करवाई थी। परिवार ने सोचा कि हमेशा की तरह इस बार भी लड़की कहीं चली गई है।
थाना अर्बन एस्टेट प्रभारी गुरप्रीत सिंह ने पुष्टि करते हुए बताया कि लड़की गलत संगत में पड़ गई थी, जिस वजह से वह घर नहीं जाती थी। परिवार भी इसी वजह से लड़की के बारे में ज्यादा पूछताछ नहीं करता था।
लड़की के परिवार को भी इंटरनेट मीडिया पर वायरल फोटो देखकर उसके बारे में पता चला। फिलहाल मृतक लड़की के भाई बबलू के बयान के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। लड़की का परिवार मेहनत मजदूरी करने वाला है
खबरें और भी
100 लीटर वाले ड्रम से मिला था शव
थाना अर्बन एस्टेट के अंतर्गत आते डीएमडबलयू रेलवे कॉलोनी के नजदीक नीले ड्रम से मंगलवार को लड़की का शव बरामद हुआ है। लड़की के एक हाथ में नेहा नाम लिखा हुआ है। वहीं दूसरे हाथ में दिल वाला टैटू बना है जिसमें न और ए लिखा हुआ है। लड़की का शव ड्रम के अंदर रखने के बाद इसके ऊपर लाल रंग का ढक्कन लगाया हुआ था।
शव के बारे में जानकारी मिलते ही थाना अर्बन स्टेट प्रभारी गुरप्रीत समराओ, सीआईए स्टाफ की टीम मौके पर पहुंची, जिन्होंने शव को कब्जे में लेने के बाद राजिंदरा अस्पताल पटियाला में रखवा दिया था। मृतक लड़की के चेहरे पर हल्का जख्म था। पुलिस ने इस लड़की के फोटो पंजाब भर के पुलिस थानों में फॉरवर्ड करते हुए मुखबिरों को अलर्ट किया था।
मृतका के चक्कर में दो अन्य नेहा के परिवार के सदस्य पहुंचे पुलिस थाने
गोपाल कॉलोनी निवासी नेहा का शव ड्रम से मिलने के बाद पुलिस ने पहचान के लिए छानबीन शुरू करती थी। पुलिस को नेहा नाम की लड़की का शव मिलने के बारे में पता चलते ही शहर से दो परिवार पुलिस थाने पहुंचे। दोनों ही परिवारों ने शब्द देखने के बाद बताया कि यह उनकी बेटी नहीं है। वहीं बुधवार बाद दोपहर नेहा की असल पहचान हुई।
पुलिस ने दो लड़कों को उठाया
लड़की नेहा के साथ अक्सर ही घूमने फिरने वाले और नशा करने वाले दो लड़कों को पुलिस ने उठाया है। इन दोनों से पूछताछ की जा रही है हालांकि लड़की के ड्रम में मिलने की घटना के साथ इनका संबंध है या नहीं पुलिस छानबीन कर रही है।