ट्रैक्टर-ट्राली लूट और अपहरण गिरोह का पर्दाफाश, रूपनगर पुलिस ने एक किया गिरफ्तार, पांच में से दो की हुई पहचान
रूपनगर पुलिस ने सोलन के सुदाम हुसैन से ट्रैक्टर-ट्रॉली लूटने और अपहरण करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। 31 जनवरी को हुई इस वारदात में पुलिस ने मोगा ...और पढ़ें

जानकारी देते हुए एसएसपी मनिंदर सिंह।
HighLights
रूपनगर पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली लूट गिरोह का पर्दाफाश किया।
मोगा के गुरप्रीत सिंह उर्फ सूखा ड्रोल को गिरफ्तार किया गया।
आरोपियों ने पिस्तौल दिखाकर अपहरण कर लूट को अंजाम दिया।
जागरण संवाददाता, रूपनगर। 31 जनवरी तड़के सुबह सोलन (हिमाचल प्रदेश) जिले के गांव शीतलपुर ( पुलिस थाना बद्दी) के सुदाम हुसैन पुत्र गुलराज मुहम्मद का कुराली मोरिंडा मार्ग पर अपहरण करके मारपीट करने उपरांत ट्रैक्टर ट्राली लूटकर ले जाने वाले गिरोह का रूपनगर पुलिस ने पर्दाफाश किया है।
गिरोह के एक आरोपित जिला मोगा के गांव धूरकोट चढ़त सिंह वाला (थाना महिणा) के गुरप्रीत सिंह उर्फ सूखा ड्रोल पुत्र लखवीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। रूपनगर के एसएसपी मनिंदर सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि ट्रैक्टर लूट को अंजाम देने वाले गिरोह को ट्रेस करने के लिए डीएसपी (डी) जतिंदर चौहान और डीएसपी मोरिंडा गुरजीत सिंह की अगुवाई में सीआइए इंचार्ज गुरविंदर सिंह ढिल्लों और थाना मोरिंडा के इंसपेक्टर रणजीत सिंह की टीमों का गठन किया गया था।
यह भी पढ़ें- कोपा ट्रेड में अनाथ और नेत्रहीन विद्यार्थियों को राहत, पंजाब सरकार ने आईटीआई प्रशिक्षण फीस पूरी तरह माफ की
पिस्तौल दिखा डराते थे आरोपी
गिरोह ने पहले एक फर्जी हादसे का बहाना बनाकर ट्रैक्टर पर जा रहे सुदाम हुसैन को रोका और फिर पिस्तौल नुमा हथियारों की नोक पर उसे डराया और उसका अपहरण करके उससे मारपीट की। फिर उसकी आंखों और बाजूओं पर टेप के साथ बांधकर दिया। उसका मोबाइल फोन छीनकर अज्ञात स्थान पर फेंक दिया और ट्रैक्टर ट्राली लूटकर ले गए।
एसएसपी मनिंदर सिंह ने बताया कि गिरोह ने लूट को अंजाम देने के लिए सफेद रंग की स्विफ्ट कार का इस्तेमाल किया था। पांचों आरोपितों में से दो अन्य आरोपितों की पहचान हो चुकी है और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए छापामारी की जा रही है।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- आम आदमी पार्टी ने पंजाब में नए पदाधिकारियों की घोषणा; संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से लिया गया फैसला
सुदाम गत्ता फैक्ट्री में छोड़ता है पराली
सुदाम हुसैन पंजाब के अलग अलग जगहों से ठेकेदारों द्वारा खरीदी हुई धान की पराली को बरोटीवाला (थाना नालागढ़) स्थित गत्ता फैक्ट्री में छोड़ता है और जिस दिन उसके साथ उसके साथ वारदात हुई तब वो ढंगराली वासी ठेकेदार खुशी की पराली लेकर फैक्टरी के लिए निकला था। पुलिस ने उसके बयान पर अज्ञात आरोपितों के खिलाफ डकैती, अपहरण के आरोप में एफआइआर नंबर-नौ दर्ज की थी।