Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नंगल पहुंचे वित्त मंत्री चीमा, बोले- बावा साहेब के सिद्धांतों पर चल रही पंजाब सरकार, हर वर्ग के उत्थान का दावा

    Updated: Sun, 19 Apr 2026 06:23 PM (GMT+05:30)

    नंगल में समागम के दौरान वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि पंजाब सरकार बावा साहेब के सिद्धांतों पर चल रही है। कराधान से आय में रिकॉर्ड वृद्धि और स ...और पढ़ें

    बच्चों को सम्मानित करते हुए वित्त मंत्री चीमा।

    बच्चों को सम्मानित करते हुए वित्त मंत्री चीमा।

    HighLights

    1. पंजाब सरकार बाबा साहेब के सिद्धांतों पर प्रतिबद्ध।

    2. शिक्षा क्षेत्र में 100 करोड़ से अधिक खर्च।

    3. राज्य की वित्तीय आय में 100% वृद्धि।

    जागरण संवाददाता, । रूपनगर के नंगल में स्कूल ऑफ एमिनेंस में आयोजित ‘डॉ. भीमराव अंबेडकर शिक्षा संकल्प समागम 2026’ में पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा और कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने शिरकत कर बावा साहेब को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस दौरान दोनों मंत्रियों ने मेधावी विद्यार्थियों को उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया।

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि पंजाब सरकार बावा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के सिद्धांतों पर चलते हुए समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि देश में मतदान का अधिकार बावा साहेब की देन है और उनके प्रयासों के कारण ही आज हर नागरिक अपने अधिकारों का उपयोग कर पा रहा है।

    यह भी पढ़ें- बठिंडा में आपसी रंजिश में लाठियों से हमला कर युवक को उतारा मौत के घाट, आरोपित फरार; पुलिस कर रही छापेमारी

    बावा साहेब के आदेशों पर चलें बच्चे

    उन्होंने कहा कि बावा साहेब का ‘पढ़ो, जुड़ो, संघर्ष करो’ का संदेश समाज में शिक्षा और जागरूकता को बढ़ावा देने वाला रहा है। इसी सोच के तहत पंजाब सरकार शिक्षा क्षेत्र को प्राथमिकता दे रही है और अब तक 100 करोड़ रुपये से अधिक की राशि खर्च की जा चुकी है, ताकि विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

    चीमा ने कहा कि सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने के लिए 10 लाख रुपये तक की सेहत बीमा योजना लागू की गई है। इसके अलावा सरकारी कार्यालयों में बावा साहेब और शहीद-ए-आजम भगत सिंह के चित्र लगाए गए हैं, जिससे युवाओं को प्रेरणा मिलती है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- मोहाली के खरड़ में 12 वर्षीय बच्ची की मौत; डॉक्टर के घर के बरामदे में मिला शव, उठे सवाल

    आय में 100% की हुई वृद्धि

    वित्त मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार आर्थिक समानता और विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने दावा किया कि कराधान, आबकारी, मुद्रांक और पंजीकरण जैसे विभागों से होने वाली आय में लगभग 100 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है, जो पारदर्शी और ईमानदार प्रशासन का परिणाम है।

    राजनीतिक मुद्दों पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि कुछ राज्यों में मतदाता सूचियों से बड़ी संख्या में नाम हटाने की घटनाएं लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए चिंता का विषय हैं। उन्होंने कहा कि संविधान के साथ किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ को जनता स्वीकार नहीं करेगी।

    ‘एक देश, एक चुनाव’ के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था क्षेत्रीय दलों को कमजोर करने का प्रयास है। उन्होंने यह भी कहा कि श्री आनंदपुर साहिब क्षेत्र में विकास कार्य तेजी से किए गए हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थी, शिक्षक और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

    यह भी पढ़ें- निगम कमिश्नर को नहीं मिली सरकारी कोठी, 19 दिन से सर्किट हाउस में ठहराव; अफसरशाही पर उठे बड़े सवाल