पंजाब के संगरूर में शादी का खाना खाने के बाद 250 लोग बीमार, अस्पताल में लगी मरीजों की भीड़
संगरूर के मूनक में एक विवाह समारोह में भोजन करने के बाद बीमार पड़ने वाले लोगों की संख्या 35 से बढ़कर 250 हो गई है। ...और पढ़ें

संगरूर में शादी का खाना खाने से 250 लोग बीमार (जागरण फोटो)
HighLights
मूनक शादी में खाना खाकर 250 लोग बीमार पड़े
कैबिनेट मंत्री बरिंदर गोयल ने अस्पताल का दौरा किया
स्वास्थ्य अधिकारियों को बेहतर इलाज के निर्देश दिए गए
जागरण संवाददाता,संगरूर। मूनक में विगत रात को एक विवाह समागम में खाना खाकर 35 व्यक्ति बीमार पड गए थे, जिनकी संख्या लगातार बढकर आज 250 तक जा पहुंची है। ऐसी स्थिति में प्रशासनिक अधिकारियों के हाथ पांव फूले दिखाई दे रहे हैं।
मरीजों की सेहत पर पल पल की नजर रखी हुई है, ताकि किसी आपात स्थिति होने पर उनको तुरंत इलाज दिया जा सके। अस्पताल का समूह स्टाफ भी दिन रात मरीजों की देखरेख कर रहा है।
वहीं बुधवार को कैबिनेट मंत्री बरिंदर गोयल ने अस्पताल जाकर मरीजों का हालचाल पूछा और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को हिदायत की कि किसी भी तरह की कमी नहीं आनी चाहिए।
बेहतर ट्रीटमेंट करने की दी हिदायत
इसके साथ ही पीड़ित परिवारों को आश्वासन दिलाया कि पंजाब सरकार व प्रशासन उनकी देखभाल के लिए वचनबद्ध है, सेहत विभाग के उच्च अधिकारियों को बेहतर ट्रीटमेंट करने की हिदायत की गई है। बता दें कि मूनक में भोजन करने के बाद वहां मौजूद लोगों को अचानक से उल्टी व दस्त की समस्या हो गई।
पांच साल के बच्चे भी बीमार
देखते ही देखते दूसरे लोगों की हालत भी खराब हो गई। शादी में शामिल करीब 35 से 40 व्यक्तियों सहित पांच वर्ष के बच्चे भी बीमार पड़ गए , जिन्हें मंगलवार को मूनक अस्पताल सहित अन्य अस्पतालों में भर्ती करवाया है। सरकारी अस्पताल मूनक के डॉक्टर इंद्रजीत सिंह मुताबिक अस्पताल लगातार मरीज पहुंच रहे हैं। उनकी टीम इमरजेंसी मरीजों का इलाज कर रहे हैं। सभी मरीजों की हालत खतरे से बाहर है।