Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जन्मदिन की पार्टी में मचा बवाल, तरनतारन में दो गुटों के बीच चलीं गोलियां; 15 लोगों पर मामला दर्ज

    Updated: Wed, 01 Jul 2026 02:57 PM (IST)

    तरनतारन के पट्टी में जन्मदिन की पार्टी के दौरान दो गुटों के बीच कथित तौर पर आठ राउंड फायरिंग हुई। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस ने दो नाम ...और पढ़ें

    ये AI जनरेटेड इमेज है।

    ये AI जनरेटेड इमेज है।

    HighLights

    1. तरनतारन के पट्टी में जन्मदिन पार्टी में फायरिंग हुई।

    2. दो गुटों के बीच विवाद में आठ राउंड गोलियां चलीं।

    3. कोई हताहत नहीं, 15 लोगों पर मामला दर्ज।

    जागरण संवाददाता, तरनतारन। तरनतारन जिले के पट्टी क्षेत्र में एक जन्मदिन की पार्टी उस समय दहशत में बदल गई, जब दो गुटों के बीच विवाद के बाद कथित तौर पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू हो गई। पुलिस के अनुसार करीब पांच मिनट तक दोनों पक्षों की ओर से आठ राउंड गोलियां चलाई गईं। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

    पुलिस ने मौके से दो खाली खोल और एक जिंदा कारतूस बरामद कर दो नामजद तथा 12 अज्ञात समेत करीब 15 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।उपमंडल पट्टी के पुलिस उपाधीक्षक रविशेर सिंह ने बताया कि घटना लाहौर चौक स्थित एक भोजनालय में हुई, जहां आसल चौक, पट्टी निवासी डिंपलजीत सिंह के जन्मदिन की पार्टी आयोजित की गई थी।

    पार्टी के दौरान डीजे पर नाच-गाना चल रहा था। इसी बीच प्रवेश कुमार उर्फ पेशी और साजन कुमार के गुट के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

    यह भी पढ़ें- पंजाब में लेक्चरर भर्ती विवादों में, आरक्षित सीटों को लेकर उठे सवाल; बसपा विधायक ने मुख्य सचिव को लिखा पत्र

    दोनों गुटों ने चलाई गोलियां

    पुलिस के अनुसार विवाद कुछ ही देर में इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने कथित तौर पर एक-दूसरे पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं। फायरिंग से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और वहां मौजूद लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। सौभाग्य से किसी व्यक्ति को गोली नहीं लगी और बड़ा हादसा टल गया।

    पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना रात करीब पौने बारह बजे मोबाइल फोन के माध्यम से मिली। उस समय पुलिस की गश्ती टीम क्षेत्र में तैनात थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक सभी लोग वहां से जा चुके थे। जांच के दौरान घटनास्थल से दो खाली खोल और एक जिंदा कारतूस बरामद किए गए।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- गुरदासपुर में घर में घुसकर जीजा-साली पर दातर से हमला, ईंट-पत्थर बरसाए; तीन आरोपितों पर मामला दर्ज

    पुलिस ने जांच की शुरू

    बाद में रेस्टोरेंट संचालक लवप्रीत सिंह ने पुलिस को दिए बयान में पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। उनके बयान के आधार पर पुलिस ने साजन कुमार, उनके भाई रजीव कुमार, प्रवेश कुमार उर्फ पेशी तथा उनके 12 अज्ञात साथियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

    पुलिस का कहना है कि आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। साथ ही घटनास्थल और आसपास लगे निगरानी कैमरों की रिकॉर्डिंग भी खंगाली जा रही है, ताकि फायरिंग की पूरी घटना और इसमें शामिल सभी लोगों की भूमिका स्पष्ट हो सके।

    यह भी पढ़ें- जालंधर अदालत के बाहर अचानक टूटा सूखा पेड़, पार्किंग में खड़ी दो गाड़ियां चकनाचूर; बाल-बाल बचे लोग